फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   inauguration of atal tunnel is third public function of pm narendra modi after Ayodhya: Jairam

अयोध्या के बाद अटल टनल का लोकार्पण प्रधानमंत्री का तीसरा सार्वजनिक समारोह: जयराम

Thu, 01 Oct 2020 07:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 Oct 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
inauguration of atal tunnel is third  public function of pm narendra modi after Ayodhya: Jairam
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पीएम मोदी के अटल टनल रोहतांग लोकार्पण समारोह के लिए सभी जिला मुख्यालयों, विधानसभा क्षेत्रों और प्रदेश के सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर 90 एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान अयोध्या के बाद पीएम का यह तीसरा सार्वजनिक समारोह है, जो राष्ट्र के लिए इस टनल के महत्व को दर्शाता है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बुधवार को शिमला से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंत्रियों, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, विधायकों और पदाधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने सभी से यह सुनिश्चित करने को कहा कि समारोह के लिए प्रत्येक स्थान पर सामाजिक दूरी का पालन और फेस मास्क का उपयोग करते हुए अधिकतम 200 लोग ही उपस्थित हों।
विज्ञापन


वहीं, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे इस आयोजन के लिए अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें। संगठन सचिव पवन राणा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर #ataltunnelrohtang का प्रचार करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 बजे होगा टनल का लोकार्पण
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री तीन अक्तूबर को सुबह 10.00 बजे अटल टनल का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 12.00 बजे जिला लाहौल-स्पीति के सिस्सू और दोपहर 1.15 बजे सोलंग में जनसभा को संबोधित करेंगे। 

सीएम ने उपायुक्तों के साथ की बैठक 
 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ बैठक की। इस दौरान अटल टनल रोहतांग के लोकार्पण समारोह को लेकर कई दिशा निर्देश दिए गए। सीएम ने समारोह के सीधे प्रसारण के लिए एलईडी स्क्रीन स्थापित करने के लिए चिह्नित 90 स्थानों पर बैठने की उचित व्यवस्था करने को कहा।

सामाजिक दूरी और फेस मास्क का प्रयोग सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है। उन्होंने कहा कि राज्य की सभी पंचायतों के मुख्यालयों में समारोह का सीधा प्रसारण सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इस समारोह के सीधे प्रसारण के लिए जिला प्रशासन, सूचना एवं जन संपर्क विभाग के साथ समन्वय सुनिश्चित करें। 

अटल टनल से प्रदेश को आर्थिक, देश को सामरिक लाभ: अनुराग

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अटल टनल रोहतांग से हिमाचल को आर्थिक और देश को सामरिक लाभ होगा। यह टनल प्रदेश में रोजगार, व्यापार, यातायात, सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में सहायक होने के साथ देश को सामरिक रूप से भी मजबूत करने का काम करेगी। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल को अपना दूसरा घर माना है। 
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि 3 अक्तूबर का दिन ऐतिहासिक दिन होगा।

हिमाचल देश का पहला ऐसा राज्य बनने जा रहा है, जहां प्रधानमंत्री कोरोना काल में स्वयं मौजूद रहकर किसी योजना का उद्घाटन कर रहे हैं। यह उनके हिमाचल के प्रति विशेष लगाव को प्रदर्शित करता है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने रोहतांग में टनल बनाने का सपना देखा था। उसे मोदी सरकार में तेजी से साथ काम पूरा कर पूरा किया है। कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता अपने-अपने मंडल में एलईडी स्क्रीन पर इस कार्यक्रम को लाइव देखेंगे। सभी जिला मंडल एवं प्रदेश के पदाधिकारी अपने-अपने मंडलों में उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम को सोशल मीडिया पर भी लाइव दिखाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed