Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   In the name of investment, a finance company duped 50 people of Rs. 1 crore, case filed against three; know th

Himachal: निवेश के नाम पर फाइनांस कंपनी ने 50 लोगों से ठग लिए एक करोड़, तीन के खिलाफ केस; जानें पूरा मामला

Tue, 17 Dec 2024 11:04 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चुराग (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चुराग (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Dec 2024 11:04 AM IST
सार

चंबा जिले के चुराह में एक निजी फाइनांस कंपनी ने निवेश के नाम पर 50 से अधिक लोगों से एक करोड़ रुपये ठग लिए। 

विज्ञापन
In the name of investment, a finance company duped 50 people of Rs. 1 crore, case filed against three; know th
धोखाधड़ी(सांकेतिक) - फोटो : amar ujala

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह में एक निजी फाइनांस कंपनी ने निवेश के नाम पर 50 से अधिक लोगों से एक करोड़ रुपये ठग लिए। पीड़ितों ने तीसा पुलिस थाने में पहुंचकर कंपनी के तीन कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने कुछ साल पहले चुराह में फाइनांस कंपनी शुरू की। आरोपियों ने बैंक से ज्यादा ब्याज देने का लालच उन्हें दिया। इसी लालच में आकर कई लोगों ने पैसे फाइनांस कंपनी में निवेश कर दिए, लेकिन अब तीनों कार्यालय बंद कर फरार हो गए हैं। आरोपियों में रंजन महाजन, ब्रिजेंद्र सिंह और यूसफ मोहम्मद शामिल हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ पिछले साल भी लोगों ने ठगी की शिकायत दी थी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: HPRCA: युवाओं के लिए खुशखबर, जेबीटी समेत 1,423 पदों की भर्ती के लिए आयु सीमा में दो साल की छूट देने की तैयारी

विज्ञापन
Trending Videos

शिकायतकर्ताओं ने ये कहा
शिकायकर्ता शब्बीर मोहम्मद, सिद्धार्थ मल्होत्रा, विनोद कुमार, रीना कुमारी, देवी सिंह, नानक चंद और राहुल कुमार ने पुलिस से तीनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर उनसे पैसा दिलवाने की गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि लोगों ने फाइनांस कंपनी के तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। तीनों को पूछताछ के लिए तीसा थाना में तलब किया जाएगा, उसके बाद ही पता चलेगा कि असल में लोगों से कितने पैसे की ठगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed