फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   In the cabinet meeting, Revenue Minister Mahendra Singh rained on Chief Secretary Khachi on 22 june

कैबिनेट बैठक में राजस्व मंत्री महेंद्र सिंह मुख्य सचिव खाची पर बरसे, तीखी बहस

Thu, 24 Jun 2021 10:44 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 24 Jun 2021 10:44 AM IST
सार

 मंगलवार को दोनों में हुई इस बहस के मामले की पूरे दिन सचिवालय में चर्चा रही। वहीं, मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर और मुख्य सचिव अनिल खाची से इस संबंध में पूरी जानकारी के लिए संपर्क किया तो दोनों ने ही टिप्पणी से इंकार किया।

विज्ञापन
In the cabinet meeting, Revenue Minister Mahendra Singh rained on Chief Secretary Khachi on 22 june
राजस्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को उस वक्त सन्नाटा छा गया, जब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सामने ही राजस्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर और मुख्य सचिव अनिल खाची में तीखी बहस होने लगी। एसडीआरएफ बजट आवंटन और अन्य मुद्दों पर उन्हें पूछे बगैर बैठकें कर फैसले लेने और उनकी मर्जी से फंड जारी नहीं होने पर राजस्व मंत्री महेंद्र सिंह तल्ख हो गए। इस पर मुख्य सचिव ने सभी क्षेत्रों का ध्यान रखते हुए बजट आवंटन करने की बात जोरदार ढंग से रखी। उन्होंने अपना काम पारदर्शिता से करने की बातें दोहराईं। पर मंत्री शांत नहीं हुए तो मामला तीखी बहस तक पहुंच गया। मंत्री का पारा गरम होने पर मुख्य सचिव ने भी सख्त लहजे में अपने तर्क पेश किए। फिर सीएम जयराम ठाकुर को हस्तक्षेप कर उन्हें शांत करना पड़ा।

विज्ञापन


इस सारे घटनाक्रम के बीच पहले तो पूरी कैबिनेट खामोश रही। सूत्रों के अनुसार मंत्री के गुस्साने पर मुख्य सचिव बार-बार वस्तुस्थिति स्पष्ट करते रहे। कैबिनेट उनके मिजाज से परिचित होने पर चुपचाप सब देखती रही। यह उल्लेखनीय है कि राज्य मंत्रिमंडल की कई अन्य बैठकों में भी राजस्व मंत्री कई बार शीर्ष अधिकारियों पर ऐसे ही गुस्सा जाहिर कर चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक पिछली बार भी वह अपने क्षेत्र से संबंधित राजस्व विभाग के एक मामले को मनवाने में कामयाब नहीं हुए तो इससे संबंधित सचिव पर गुस्सा गए थे।
विज्ञापन


अब वह सचिव बदल गए हैं। सूत्रों के अनुसार मुख्य सचिव ने मंत्री के गुस्साने पर यह बात भी दो टूक स्पष्ट की कि अफसरशाही किस तरह से नियमों और कायदों में रहकर काम करती है। इस पर विभाग उनके पास होने पर भी मंत्री खुद को अनदेखा जाहिर कर गुस्से में आ गए। मंगलवार को दोनों में हुई इस बहस के मामले की पूरे दिन सचिवालय में चर्चा रही। वहीं, मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर और मुख्य सचिव अनिल खाची से इस संबंध में पूरी जानकारी के लिए संपर्क किया तो दोनों ने ही टिप्पणी से इंकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed