फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   In Solan market, pear boxes were sold more expensive than Tydeman apples

Himachal Pear: सोलन मंडी में टाइडमैन सेब से महंगी बिकी नाशपाती की पेटी

Tue, 23 Jul 2024 10:34 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Tue, 23 Jul 2024 10:34 AM IST
सार

सेब मंडी में सेब और नाशपाती पहुंचने से दोबारा रौनक लौट आई है। हालांकि अभी सिर्फ कुछ इलाकों से ही सेब और नाशपाती की खेप पहुंच रही है।

विज्ञापन
In Solan market, pear boxes were sold more expensive than Tydeman apples
नाशपाती - फोटो : संवाद

विस्तार

फल मंडी सोलन में अर्ली वैरायटी सेब के साथ नाशपाती ने भी दस्तक दे दी है। इसमें नाशपाती टाइडमैन सेब से महंगी बिकी। नाशपाती का एक बॉक्स (20 किलो) 1600 रुपये तक बिका है। जबकि टाइडमैन सेब के 20 किलो के बाॅक्स को 1400 रुपये तक दाम मिले। हालांकि गाला किस्म का सेब 90 रुपये प्रति किलो तक बिका। सेब मंडी में सेब और नाशपाती पहुंचने से दोबारा रौनक लौट आई है। हालांकि अभी सिर्फ कुछ इलाकों से ही सेब और नाशपाती की खेप पहुंच रही है। एक सप्ताह बाद सोलन और परवाणू मंडी में आवक बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार अभी सेब की खरीद के लिए आढ़ती भी बहुत कम पहुंच रहे हैं। यहां चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत अन्य राज्यों से आढ़ती सेब खरीद के लिए पहुंचते हैं।

विज्ञापन


मंडी में पहले टाइडमैन, स्पर किस्म का सेब मंडी में पहुंच रहा था। लेकिन अब रेड डिलीशियस, गाला किस्म पहुंचना भी शुरू हो गई है। अगस्त में रॉयल सेब पहुंचेगा। वर्तमान में फल मंडी सोलन व परवाणू सेब मंडी में पहुंच रहे सेब का आकार छोटा है। कुछ एक जगह से कच्चा सेब भी पहुंच रहा है। हालांकि बागवानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं। उधर, सब्जी मंडी समिति के सचिव रविंद्र शर्मा ने बताया कि सोलन और परवाणू सेब मंडी में शिमला के विभिन्न क्षेत्रों से सेब और नाशपाती आनी शुरू हो गई है। अभी तक 4,000 बॉक्स सेब के पहुंच चुके हैं। आगामी दिनों में कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। टमाटर के दाम भी स्थिर हैं, 800 से 1400 रुपये तक क्रेट के दाम मिल रहे हैं। उन्होंने बागवानों से अपील की कि वह अपने उत्पाद को ग्रेड कर मंडी पहुंचाएं।

विज्ञापन

स्पर को उम्दा दाम, 4,500 रुपये में बिकी 20 किलो की पेटी
जिला शिमला में सेब सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। राजधानी की भट्ठाकुफर फल मंडी में सोमवार को स्पर सेब की एक पेटी 4,500 रुपये में बिकी। फसल के अच्छे दाम मिलने से बागवान का चेहरा खिल गया। भट्ठाकुफर फल मंडी में जीएसएस शॉप नंबर 27 पर करसोग के केलो धार से छह बॉक्स पहुंचे थे। स्पर किस्म के इस सेब को 225 रुपये प्रतिकिलो तक दाम मिले। स्पर सेब की खेप लेकर पहुंचे बागवान सोनू जित्तू ने बताया कि पूरे साल फसल तैयार करने में बहुत मेहनत लगती है। इस बार सूखे की मार ने बागवानों की परेशानियों को बढ़ा दिया था। लेकिन अब फसल के बेहतर दाम मिलने के बाद अच्छा सीजन लगने की उम्मीद बढ़ गई है। फल मंडी में ठियोग और करसोग से सेब की खेप लेकर पहुंचे बागवानों ने बताया कि बीते साल  पूरे सेब सीजन में स्पर किस्म को अधिकतम 3,500 रुपये प्रति पेटी तक दाम मिले थे। फार्म के संचालक सुशील ने बताया कि बीते वर्ष के मुकाबले इस वर्ष सेब की फसल कम है। इस वर्ष फसल के बेहतर दाम मिल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed