फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   In Shimla the tourists did fun in the snow, atal tunnel closed due to snowfall

शिमला में सैलानियों ने बर्फ में की अठखेलियां, अभी नहीं कर सकेंगे अटल टनल के दीदार

Sat, 06 Feb 2021 04:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Feb 2021 04:26 PM IST
विज्ञापन
In Shimla the tourists did fun in the snow, atal tunnel closed due to snowfall
बर्फ के बीच सैलानियों ने की मस्ती। - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ों की रानी शिमला में हुई ताजा बर्फबारी के बाद वीकेंड पर बड़ी संख्या में सैलानियों के शिमला पहुंचने की उम्मीद है। ताजा बर्फबारी के बाद शुक्रवार को सैलानियों ने शिमला के प्रसिद्ध रिज मैदान और माल रोड पर बर्फ में जमकर अठखेलियां कीं। नगर निगम की ओर से रिज मैदान पर बर्फ के लगाए ढेरों पर सैलानियों ने सेल्फी खींचीं। शुक्रवार को शहर में धूप खिलने के बाद सैलानी होटलों से बाहर निकले और बर्फ का आनंद लिया। सड़कें बंद होने से सैलानी शहर के पर्यटन स्थलों का रुख नहीं कर पाए। शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सूद ने बताया कि बर्फबारी के बाद बड़ी संख्या में सैलानी वीकेंड पर शिमला का रुख करने वाले हैं। टूरिज्म इंडस्ट्री होल्डर्स एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार गोपाल अग्रवाल ने बताया कि बर्फबारी के बाद पर्यटकों की पूछताछ में इजाफा हुआ है। वीकेंड के अलावा अगले सप्ताह में भी सैलानियों की संख्या में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

विज्ञापन


वहीं, बर्फबारी के बाद मौसम खुलने पर अभी पर्यटकों को अटल टनल का दीदार करने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। दो दिनों की बर्फबारी के बाद अटल टनल रोहतांग को पर्यटकों के आवाजाही के लिए बंद कर दिया है।  बीआरओ ने बर्फबारी के बीच ही सोलंगनाला से अटल टनल के साउथ पोर्टल के मुहाने तक हाईवे से बर्फ हटाकर इसे फॉर बाई फॉर वाहनों के लिए बहाल कर दिया है। मौसम साफ होने के बाद हिमस्खलन के गिरने खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने वाहन चालकों को एहतियात बरतने को कहा है। हिम एवं अवधाव केंद्र मनाली ने हिमस्खलन की चेतावनी भी जारी की है। लिहाजा सुरक्षा के मद्देनजर पर्यटकों को अटल टनल से गुजरने की अनुमति नहीं है। केवल फॉर बाई फॉर वाहनों के लिए ही सड़क खुली है। उधर, रोहतांग दर्रे से सटे गांव कोकसर को मुख्यालय तक जोड़ने की कवायद बीआरओ ने बीते दिनों ही शुरू कर दी है। बीआरओ की मशीन अटल टनल रोहतांग से तीन किलोमीटर आगे तक बढ़ चुकी है और यदि मौसम अनुकूल रहा तो शीघ्र ही कोकसर का संपर्क भी मुख्यालय तक जुड़ जाएगा। अटल टनल को जाने वाले मार्ग के बंद होने से शुक्रवार को सैलानियों ने मनाली के सोलंगनाला, नेहरूकुंड व फातरू में बर्फ के बीच मौज-मस्ती की। यहां सैलानियों ने स्कीइंग के साथ स्नो स्कूटर व घुड़सवारी को खूब मजा लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed