फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   In Kahika washed life Sin

कला के रंग देखने हैं तो आइए चौहारघाटी

Thu, 31 Jul 2014 10:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Thu, 31 Jul 2014 10:50 AM IST
विज्ञापन
In Kahika washed  life Sin

हिमाचल के प्रदेश मंडी जिला में बड़ादेव हुरंग नारायण की प्राचीन स्थली चौहारघाटी के हुरंग गांव में पांच वर्ष के उपरांत मनाए जाने वाले काहिका उत्सव को लेकर घाटी के लोगों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।

विज्ञापन


बुधवार को हुरंग गांव लगभग आधा दर्जन से अधिक देवरथों के आगमन से देवमयी बन जाएगा। तीन दिन तक चलने वाले काहिका उत्सव को देखने के लिए हुरंग गांव में हजारों लोग देव आस्था के चलते हाजिरी भरेंगे। काहिका उत्सव में लोग पांपों से मुक्ति के लिए नरवेदी पंडितों के हाथों छिद्रा करवाकर स्वयं को धन्य करेंगे।
विज्ञापन


देव आस्था है कि भगवान कृष्ण रूपी हुरंग नारायण ने जब धरती पर अवतार लिया था तो उन्होंने स्वयं का छिद्रा करवाने (पापों से मुक्ति ) के लिए देव लोक से नरवेदी पंडितों को सृष्टि पर बुलाया था। हर पांच वर्ष के उपरांत आज भी इस प्रथा को प्राचीन परंपरा के अनुसार हुरंग गांव में निभाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले वर्ष पधर के सुराहण गांव में काहिका उत्सव होता है और दुसरे वर्ष हुरंग काहिका होता है। सुराहण काहिका में देव हुरंग नारायण मुख्य भुमिका निभाते हैं जबकि हुरंग काहिका में देव नारायण के बड़े भाई भगवान बलराम रूपी देव घड़ौनी नारायण, घाटी वजीर देव पशाकोट, देव पेखरू गहरी, देव त्रैलू गहरी, देव द्रुण गहरी, देव कालधार स्वाड़ तथा देव सिल्ह गहरी इस उत्सव में मेहमान देवता के रूप में हाजिरी भरते हैं।


बुधवार को हुरंग पहुंचने पर बड़ादेव हुरंग नारायण सभी देवताओं स्वागत करेंगे। काहिका का समापन प्रथम अगस्त को होगा, जिस दिन देव शक्ति से मुर्छित होते हुए नड़ पहले मृत देह को प्राप्त होगा, बाद में हुरंग गांव में उसकी अर्थी की परिक्रमा करवाई जाएगी। नड़ परिवार के सदस्यों की ओर से बाद में देव हुरंग से नड़ को जिंदा करने की फरियाद होगी और फिर देव शक्ति से नड़ मर कर जिंदा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed