{"_id":"61e1e484ff2179c023fb0bf849bb7644","slug":"in-an-emergency-dial-112-emergency-response-system-nirbhaya-fund-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 112 डायल करें महिलाएं, तुरंत पहुंचेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 112 डायल करें महिलाएं, तुरंत पहुंचेगी पुलिस
प्रखर दीक्षित/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 11 Feb 2016 09:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं को इमरजेंसी में अब 112 डायल करना होगा, मदद के लिए पुलिस टीम तुरंत पहुंच जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्भया फंड से इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम तैयार किया जा रहा है। इसके तहत 112 डायल कर महिलाएं हर तरह की शिकायत दर्ज करवा सकेंगी।
विज्ञापन
शिकायत दर्ज होते ही सबसे नजदीकी रिस्पांस टीम मदद के लिए तत्काल पहुंच जाएगी। खास बात यह है कि इस टीम के शिकायतकर्ता तक पहुंचने और उसे मदद देने के बीच के रिस्पांस टाइम को भी मॉनिटर किया जाएगा। मौके पर वीडियो, फोटो साक्ष्य के लिए टीम को टैबलेट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
अमेरिका के डायल 911 की तर्ज पर देश में एक राष्ट्रीय स्तर का इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम तैयार किया जा रहा है। इसके तहत हर राज्य को अपने प्रदेश में इस सिस्टम को तैयार कर लागू कराना होगा। इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय राज्य सरकार को मदद मुहैया कराएगा। इसी योजना के तहत हिमाचल प्रदेश सरकार ने डायल 112 पर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
पहले चरण में महिलाओं की शिकायतें होंगी दर्ज- डीआईजी सिक्योरिटी दलजीत ठाकुर ने बताया कि शुरुआती दौर में इस सिस्टम में सिर्फ महिलाओं की शिकायतें दर्ज होंगी। धीरे-धीरे इसमें अन्य इमरजेंसी सर्विस को शामिल किया जाएगा। आम लोग भी पुलिस, एंबुलेंस जैसी इमरजेंसी सेवाओं के अलावा हर विभाग की शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
निर्भया फंड की मदद से तैयार होगा सिस्टम- देशभर में एक सिंगल इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम तैयार करने के लिए गृह मंत्रालय निर्भया फंड के जरिये राज्यों को आर्थिक सहायता देगा। इसमें आधुनिक तकनीक युक्त वाहनों की खरीद से लेकर शिकायतें सुनने व दर्ज करने के लिए कॉल सेंटर बनाने व जवानों की ट्रेनिंग शामिल होगी।
इसलिए पड़ी जरूरत- पहले पुलिस के रिस्पांस और शिकायत दर्ज करने को लेकर शिकायतें रहती थीं। राज्यों, जिलों के बॉर्डर के क्षेत्रों में तो शिकायतकर्ता की सुनवाई ही नहीं होती थी। ऐसे में गृह मंत्रालय देशभर के लिए एकीकृत रिस्पांस सिस्टम तैयार कर रहा है।