{"_id":"5eecfb33ea99e65048301ef2","slug":"improvement-in-health-of-injured-soldier-on-india-china-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-चीन सीमा पर घायल हुए जवान के स्वास्थ्य में सुधार, परिवार कर रहा लौट आने का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-चीन सीमा पर घायल हुए जवान के स्वास्थ्य में सुधार, परिवार कर रहा लौट आने का इंतजार
Fri, 19 Jun 2020 11:21 PM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अवधेश कुमार
Updated Fri, 19 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
गलवां घाटी में भारत-चीन के बीच हुई हिंसक झड़प
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-चीन सीमा पर गलवां घाटी में चीन के साथ हिंसक झड़प में गंभीर रूप से घायल हुए जवान के स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है। गौर हो कि ऊना के इस जवान को लेकर परिजनों को कोई सूचना नहीं मिल पा रही थी। लेकिन शुक्रवार देर शाम को परिजनों को सूचना मिली कि उनका बेटा घायल हुआ है। भारत-चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा के समीप गलवां में दोनों देशों की सेनाओं के बीच हुई हिंसक झड़प में घायल हुए जवान को सर्वजीत सिंह लेह में सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सर्वजीत सिंह के पिता एक्स हवलदार सतनाम सिंह ने बताया कि उन्हें आज किसी सैनिक से पता चला कि उनके बेटे को चोटें तो आई हैं, लेकिन अब वह खतरे से बाहर है। लेकिन परिवार बेटे के लौट आने का इंतज़ार कर रहा था।
गौर हो कि हाल ही में देश के बीस जवान इस हिंसक झड़प में शहीद हुए हैं, जिनमें हमीरपुर का जवान अंकुश भी शामिल था। सर्वजीत भी अंकुश की पलटन में ही शामिल है। सर्वजीत ने पिछले डेढ़ साल से छुट्टी नहीं ली है। जबकि घर पर उनकी पत्नी माइग्रेन से पीड़ित है, जिसके ऑपरेशन के लिए पूरा परिवार सर्वजीत का इंतज़ार कर रहा है।