फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Impotence due to addiction and menstruation also does not occur

Shimla News: नशा से आती है नपुंसकता मासिक धर्म भी नहीं आता

Fri, 25 Apr 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Impotence due to addiction and menstruation also does not occur
मॉडल स्कूल में पुलिस की पाठशाला में डीएसपी अमित ने बताए नशे केे दुष्प्रभाव
विज्ञापन

बोले, समाज को खोखला कर रहा है नशा

संवाद न्यूज़ एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के मॉडल स्कूल समरहिल में शुक्रवार को पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। अमर उजाला ने जिला शिमला पुलिस के सहयोग से छात्रों को पुलिस प्रशासन, साइबर क्राइम और नशे को लेकर जागरूक किया।

डीएसपी अमित ठाकुर ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की। साइबर क्राइम और नशा प्रदेश को खोखला कर रहा है। बताया कि अवसाद और चिंता की वजह से युवा नशे में धंस रहे हैं। पहले व्यक्ति साथियों के दबाव में आकर नशा करता है और फिर इसकी लत लग जाती है। आपको अपने दोस्तों का चयन सोच-समझकर करना चाहिए। नशा करने से पुरुष नपुंसक हो जाते हैं और महिलाओं को मासिक धर्म आना बंद हो जाता है। रोज नशा करने पर 5 साल के अंदर मौत हो जाती है। उन्होंने साइबर क्राइम के बारे में भी लोगों को जागरुक किया। कहा कि ऑनलाइन सभी जानकारी सर्वर पर होती है। कोड के जरिये हैकर इस जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं, इसलिए कोई भी व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से पहले सतर्क रहें। उन्होंने बच्चों को नेशनल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में बताया और कहा कि किसी भी प्रकार की ठगी होने पर तुरंत जानकारी दें ताकि जितना हो सके उतना जल्दी कार्यवाही की जा सके। बताया कि रोजाना लगभग 30 साइबर क्राइम के केस प्रदेश में आते हैं जिनमें से अधिकतम अभद्र वीडियो पर ब्लैकमेल के हैं। इनसे बचने के लिए जागरूक होना आवश्यक है। हमेशा सतर्क रहें और किसी पर भरोसा न करें।
विज्ञापन


अमित ने छात्रों को बताया कि बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 109 के बारे में बताया। साथ ही राष्ट्रीय आपातकालीन नंबर 112 के बारे में जानकारी दी और कहा कि इस नंबर पर कॉल करने पर खुद कॉल जगह के आधार पर सबसे नजदीकी पुलिस स्टेशन को भेज दी जाती है। उन्होंने बताया कि व्हाट्सएप के जरिये भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। बताया कि अगर कोई पुलिस अधिकारी शिकायत नहीं लिखता है तो तुरंत एसएचओ को शिकायत दें, अगर वह भी शिकायत नहीं लिखता है तो डीएसपी और फिर एसपी को शिकायत दे सकते हैं। फिर भी शिकायत दर्ज न हो तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन




छात्रों का जागरूक होना आवश्यक : डॉ. मोदगिल
समरहिल मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. उमेश मोदगिल ने बताया कि बच्चों के लिए साइबर क्राइम और नशे के खिलाफ जागरूक होना आवश्यक है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम इसमें बड़ी भूमिका निभाते हैं। बताया कि साइबर ठगी एक आम घटना है जिसके चंगुल में कोई भी पड़ सकता है। ठगी होने पर डरें नहीं, तुरंत पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article