फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Import duty on American apples from today and good news for himachal apple grower

हिमाचली बागवानों के लिए अच्छी खबर, अमेरिकी सेब पर आज से बढ़ेगा आयात शुल्क

Sun, 16 Jun 2019 04:16 PM IST
Krishan Singh सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला
सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 16 Jun 2019 04:16 PM IST
विज्ञापन
Import duty on American apples from today and good news for himachal apple grower

सेब सीजन शुरू होने से पहले हिमाचली बागवानों को मोदी सरकार ने बड़ी राहत दी है। भारत में अमेरिका से आने वाले सेब पर रविवार से आयात शुल्क 25 फीसदी बढ़ रहा है। अब अमेरिकी सेब 75 फीसदी आयात शुल्क चुकाने के बाद ही देश भर की मंडियों में आ सकेगा।

विज्ञापन


इसका सीधा लाभ हिमाचली सेब बागवानों को मिलेगा। अमेरिकी सेब मंडियों में महंगा होने के चलते अब विदेशी सेब से स्पर्धा कम होगी और हिमाचली सेब को रेट भी अच्छे मिलेंगे।   
विज्ञापन


मोदी सरकार ने सेब, नाशपाती, बादाम, अखरोट और दालों समेत 29 अमेरिकी वस्तुओं पर 16 जून से जवाबी आयात शुल्क लागू करने का निर्णय लिया है। यह फैसला पिछले साल 21 जून को लिया गया था, लेकिन अमेरिका पर दबाव बनाते हुए इसे लागू करने की समय-सीमा आगे बढ़ाई जाती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेब पर वर्तमान में 50 प्रतिशत आयात शुल्क

Import duty on American apples from today and good news for himachal apple grower

अब बीते दिन इसे लागू करने पर निर्णय हो गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले वर्ष भारत से अमेरिका निर्यात किए जाने वाले इस्पात और एल्युमीनियम उत्पादों पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी थी।

इस पर तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फैसला लिया था कि इसके जवाब में भारत अमेरिका से आयात की जाने वाली 29 वस्तुओं पर आयात शुल्क बढ़ा देगा। इन 29 वस्तुओं में अमेरिकी सेब भी शामिल है।

अमेरिका से आने वाले सेब पर वर्तमान में 50 प्रतिशत आयात शुल्क है। इसे 25 फीसदी और बढ़ाकर 75 प्रतिशत करने का निर्णय हुआ है। इस बारे में विश्व व्यापार संगठन को सूचित किया जा चुका है। अमेरिका भारत की मंडियों में सेब आयात करने वाला सबसे बड़ा देश है। चीन से सेब आयात पर पहले ही बंदिश लग चुकी है।

हिमाचल लंबे समय से उठा रहा था मांग

Import duty on American apples from today and good news for himachal apple grower

हिमाचल लंबे समय से सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने अथवा इसे विशेष श्रेणी उत्पाद घोषित करने की मांग उठाता आया है। दरअसल हिमाचल अमेरिका जैसी गुणवत्ता वाला सेब पैदा नहीं कर पा रहा है।

पहले भी पीएम नरेंद्र मोदी हिमाचल आकर बागवानों को विदेशी सेब के आयात पर अंकुश लगाने के संकेत दे चुके थे। यह भाजपा और कांग्रेस के लिए बड़ा चुनावी मुद्दा भी रहा है। 

एक लाख से ज्यादा बागवान जुडे़ हैं 4000 करोड़ के कारोबार से 
हिमाचल में सेब के करीब 4000 करोड़ रुपये के कारोबार से एक लाख से ज्यादा किसान-बागवान परिवार जुडे़ हैं। अप्रत्यक्ष रूप से भी सेब कारोबार से लाखों परिवार जुडे़ हुए हैं। यहां हर साल सेब के दो से चार करोड़ कार्टन (पेटियों) की पैदावार होती है।

अमेरिकी सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने के मोदी सरकार के इस निर्णय का हिमाचल को बड़ा लाभ होगा। सेब बागवानों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही है। 
- महेंद्र सिंह ठाकुर, बागवानी मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed