फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Impersonators in sbi clerk exam get bail from court

एसबीआई परीक्षा देने वाले 'मुन्नाभाईयों' को मिली जमानत

Wed, 29 Jun 2016 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 29 Jun 2016 10:20 AM IST
विज्ञापन
Impersonators in sbi clerk exam get bail from court

एसबीआई क्लर्क भर्ती परीक्षा मामले में सभी आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। पुलिस ने सभी नौ आरोपियों को मंगलवार जिला कचहरी में पेश किया। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद आरोपियों को अदालत ने जमानत दे दी। आरोपी एक दिन के पुलिस रिमांड पर थे। इस पूरे मामले में पुलिस आरोपियों से कुछ भी नहीं उगलवा पाई।

विज्ञापन


आरोपी उन्हें बस एक बात बताते रहे कि जिन की जगह पर पेपर देने बैठे थे वह उनके दोस्त और रिश्तेदार थे लेकिन पुलिस को इनकी कहानी पर विश्वास नहीं था लिहाजा पुलिस इनका तीन दिन का पुलिस रिमांड चाह रही थी। आरोपियों में दीपक, अमन सैनी, परवेश , आशीष, संदीप, राम मेहर, नेत्र रानी, आंचल और बलकार शामिल है। इनमें से अधिकांश आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं।

विज्ञापन

असली अभ्यर्थी अभी तक फरार

Impersonators in sbi clerk exam get bail from court

पुलिस की ओर से अदालत में दलील दी गई कि आरोपी दूसरों की जगह ऑनलाइन पेपर दे रहे थे। असली अभ्यर्थी फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी होनी है। इसके अतिरिक्त आरोपी के नमूना हस्ताक्षर अंग्रेजी तथा निशान अंगूठा हासिल किए जाने हैं। विभिन्न मुकदमों में शामिल तमाम आरोपी हरियाणा राज्य तथा चंडीगढ़ से संबंध रखते हैं।

ऐसा संभव है कि नकल करवाने में काफी बड़ा गिरोह सक्रिय हो इसलिए आरोपियों से पूछताछ करना जरूरी है। आरोपी के नाम व पता भी सत्यापित किए जाने हैं। पुलिस की ओर से तीन दिन का रिमांड मांगा गया। अभियोजन पक्ष की ओर से उप न्यायवादी विनय वर्मा  और आरोपियों की तरफ से अदालत में अधिवक्ता बलराम शर्मा और कमल कुमार पेश हुए। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपियों को जमानत देने का फैसला सुनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed