फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   imachal: 42-day ban on listening of TV, radio in Goshaal, ban on agricultural work in nine villages

हिमाचल: गौशाल में टीवी, रेडियो लगाने पर 42 दिन का देव प्रतिबंध, नौ गांवों में कृषि कार्य पर रोक

Mon, 15 Jan 2024 10:21 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 15 Jan 2024 10:21 AM IST
सार

मनाली की ऊझी घाटी खए गौशाल गांव के लोग अगले 42 दिन मनोरंजन के तमाम साधनों से दूर रहेंगे।

विज्ञापन
imachal: 42-day ban on listening of TV, radio in Goshaal, ban on agricultural work in nine villages
मनाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आधुनिकता के दौर में टीवी के बिना रहने की सोच भी नहीं सकते। लेकिन हिमाचल प्रदेश के मनाली की ऊझी घाटी खए गौशाल गांव के लोग अगले 42 दिन मनोरंजन के तमाम साधनों से दूर रहेंगे। गौशाल गांव में मकर संक्रांति पर रविवार को देवता कंचन नाग, ब्यास और गौतम ऋषि के मंदिर के कपाट बंद होते ही टीवी, रेडियो लगाने पर देव प्रतिबंध लग गया है। जबकि नौ गांवों में कृषि कार्य और गौशाला से गोबर निकालने पर प्रतिबंध रहेगा। 42 दिन बाद मंदिर के कपाट खुलेंगे। तब तक ग्रामीण देव आदेश का पालन करेंगे।

विज्ञापन

ऊझी घाटी के नौ गांव 14 जनवरी से 42 दिन तक देव आदेश में बंध गए हैं। मान्यता है कि गांव के आराध्य देव 14 जनवरी से तपस्या में लीन हो गए हैं। मकर संक्रांति पर देवता की मूर्ति पर कपड़े से छानी गई मिट्टी का लेप लगाया गया। विधिवत पूजा हुई और कपाट को बंद किया गया। अब 42 दिन बाद फागली उत्सव पर मंदिर के कपाट खुलेंगे। इस अवधि के दौरान देवताओं को शांत वातावरण मिले, इसके लिए ग्रामीण गांव में रेडियो व टीवी नहीं चलाएंगे और न ही खेतों का रुख करेंगे। खेतों में खुदाई से संबधित कार्य नहीं होंगे।

विज्ञापन

ऊझी घाटी के गोशाल गांव सहित कोठी, सोलंग, पलचान, रुआड़, कुलंग, शनाग, बुरुआ तथा मझाच गांवों में शोर मचाने, ऊंची आवाज लगाने और कृषि कार्यों पर भी रोक रहेगी। ग्रामीण आज भी देव प्रतिबंध का पालन सदियों से पूरी श्रद्धा से कर रहे हैं। व्यापक प्रतिबंध के चलते गोशाल गांव के ग्रामीण रेडियो-टीवी का प्रयोग नहीं करेंगे। जबकि अन्य गांव के ग्रामीण खेतों में नहीं जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

देवता के कारदार हरि सिंह ने कहा कि घाटी के नौ गांवों के लोग 14 जनवरी से देव प्रतिबंध में बंध गए हैं। ग्रामीण 42 दिन तक देव आज्ञा का पालन करेंगे। स्वर्ग प्रवास से लौटने पर देवताओं का स्वागत होगा। आराध्य देवों के सम्मान में उत्सव का भी आयोजन करेंगे। देवता स्वर्ग प्रवास से लौटते ही भविष्य में होने वाली साल भर की घटनाओं के बारे भी भविष्यवाणी करेंगे। मंदिर के अंदर हुए लेप को निकाला जाएगा। जिसमें से कुमकुम, सेब के पेड़ों के पत्ते, अनाज के दाने आदि निकलेंगे। इसके आधार पर सालभर की भविष्यवाणी होगी।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed