फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   illegal water connections in shimla city hotels.

शहर में पानी के बंटवारे में किया जा रहा गोलमाल

Thu, 30 Jul 2015 12:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 30 Jul 2015 12:00 PM IST
विज्ञापन
illegal water connections in shimla city hotels.

राजधानी शिमला में पब्लिक के पानी का जमकर दुरुपयोग हो रहा है। शहर के 11 होटलों में पानी के अवैध कनेक्शन मिले हैं। मालरोड के एक होटल में तो पानी के सात कनेक्शन अवैध पाए गए हैं। इन होटलों में सालों से पानी का व्यावसायिक प्रयोग कर घरेलू दरों पर बिल चुकाया जा रहा था।

विज्ञापन


नगर निगम ने होटलों के पानी के कनेक्शन की जांच शुरू कर दी है। इसमें नगर निगम के ही कुछ कर्मचारी भी लपेटे में आ सकते हैं। हैरत इस बात की है कि जब बिल एमसी जारी करता है तो इतने सालों तक कर्मचारियों इस मामले का पता क्यों नहीं चला।
विज्ञापन


भरी बरसात में शहर के लोग जलसंकट का सामना कर रहे हैं और पब्लिक के हिस्से का पानी होटलों में बंट रहा है। नगर निगम द्वारा होटलों के पानी के कनेक्शनों की जांच में यह खुलासा हुआ है। प्रारंभिक जांच में अवैध कनेक्शन वाले 11 होटल पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम सूत्रों के मुताबिक अवैध कनेक्शन वाले होटलों की संख्या 50 से अधिक हो सकती है। बीते कई सालों से इन होटलों में पानी का व्यावसायिक प्रयोग कर बिल घरेलू दरों पर चुकाया जा रहा था। मालरोड के एक प्रतिष्ठित होटल में पानी के सात अवैध कनेक्शन पकड़े गए हैं।

नगर निगम आयुक्त पंकज राय ने कहा कि होटलों में पानी के घरेलू कनेक्शनों को व्यावसायिक कनेक्शनों में बदला जाएगा। जब से होटलों का संचालन हो रहा है तब से लेकर पेनल्टी भी वसूली जाएगी। किस स्तर पर लापरवाही हुई इसकी जांच के आदेश दिए हैं। लापरवाही बरतने वाले नगर निगम के कर्मचारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी।


होटलों के पानी के कनेक्शनों की जांच का जिम्मा नगर निगम के एसडीओ को सौंपा है। निगम अभियंता विजय गुप्ता ने बताया कि एसडीओ होटलों का निरीक्षण कर निगम प्रबंधन को मामले की रिपोर्ट सौंपेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed