फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   illegal tree felling forest minister pso transferred.

वन कटान के ‘स्यापे’ में दो साथी गंवाए भरमौरी ने

Mon, 19 Jan 2015 12:06 PM IST
Updated Mon, 19 Jan 2015 12:06 PM IST
विज्ञापन
illegal tree felling forest minister pso transferred.

अवैध वन कटान के मामलों में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बेशक वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी को क्लीन चिट दे चुके हों, लेकिन इन घटनाओं की मार भरमौरी को फिर भी झेलनी पड़ी है। पहले वन निगम के एमडी समेत कई अफसरों को सरकार ने बदला था।

विज्ञापन


इसके बाद मंत्री जी के निजी सचिव यानी पीएस को भी हटा दिया गया है। ये पीएस शुरू से ही भरमौरी के साथ थे। अक्सर ‘स्यापा’ तकिया कलाम प्रयोग करने वाले मंत्री के लिए ये घटनाएं किसी ‘स्यापे’ से कम नहीं रही हैं। बताते हैं कि ये दोनों अफसर मंत्री जी की मर्जी के थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने अपनाया सख्त रवैया

illegal tree felling forest minister pso transferred.

वैध वन कटान का काम सरकार वन निगम से करवाता है, लेकिन इसके लिए हुए टेंडरों के नाम पर हरे पेड़ों की बलि लेने की घटनाएं सामने आने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय हरकत में आया।

वन काटुओं के खिलाफ हमेशा सख्त रहे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने साफ संदेश दिया है कि बेशक वन मंत्री की भागीदारी ऐसी घटनाओं में प्रत्यक्ष न हों, लेकिन ऐसी घटनाएं रोकने की जिम्मेदारी भी उनकी है।

सूत्र ये भी कह रहे हैं कि मंत्री के पीएस को हटाने के लिए सचिवालय से लेकर वन अफसरों तक का फीडबैक था।

एलहमी, तारादेवी कटान से आए थे विपक्ष के निशाने पर

illegal tree felling forest minister pso transferred.

चंबा के एलहमी और शिमला के तारादेवी जंगल में अवैध कटान की घटनाओं पर विधानसभा के शीतकालीन सत्र में वन मंत्री विपक्ष के निशाने पर आए थे। उसके बाद ही तय हो गया था कि वन अफसर बदले जाएंगे। वन निगम में डा. ललित मोहन को एमडी लगा दिया गया, लेकिन यहां बात मंत्री के पीएस तक आ गई।

वन मंत्री के लिए अभी नए पीएस के ऑर्डर नहीं हुए हैं। पूछने पर उन्होंने कहा कि सरकार वन कटान की घटनाएं रोकने को सभी जरूरी कदम उठा रही है। विपक्ष उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश रच रहा है। पुलिस सारे मामले को देख रही है। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed