फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Illegal parking in Vikasnagar has prevented buses and taxis from plying.

Shimla News: विकासनगर में अवैध पार्किंग से न बस चल पा रही न टैक्सी

Tue, 20 Jan 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Illegal parking in Vikasnagar has prevented buses and taxis from plying.
कॉमन इंट्रो
विज्ञापन

हजारों की आबादी वाला राजधानी का लोअर विकासनगर ऐसा उपनगर है जहां न बस सुविधा है और न ही टैक्सी चल रही है। सड़क पर बेतरतीब गाड़ियां खड़ी हैं। पार्किंग न होने के कारण ज्यादातर लोग सड़क पर ही गाड़ियां खड़ी करने को मजबूर हैं। यहां बहुमंजिला पार्किग तो बरी रहा है लेकिन इसका कार्य पांच साल बाद भी अधूरा है। पेश है ग्राउंड रिपोर्ट:-
विकासनगर गेट से लेकर बाजार तक हो रही अवैध पार्किंग
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत नगर निगम बना रहा है पार्किंग
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में घनी आबादी वाले लोअर विकासनगर क्षेत्र के हजारों लोग पैदल ही एनएच तक चलने को मजबूर हैं। लोअर विकासनगर के लिए न बस सुविधा है और न ही टैक्सी चल रही है। विकासनगर पुलिस चौकी तक की सड़क बस के लिए पास है लेकिन अवैध पार्किंग के चलते बस तो दूर इस पर गाड़ियां भी जाम में फंस रही हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को भी विकासनगर की हिमुडा काॅलोनी के गेट से लेकर बाजार तक सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की कतार लगी थीं। पुलिस चौकी के सामने भी लोग सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी कर रहे हैं। वार्ड में एक भी बड़ी पार्किंग नहीं है। मजबूरन लोगों को सड़क किनारे ही गाड़ियां खड़ी करनी पड़ रही हैं। नगर निगम यहां 200 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग तो बना रहा है लेकिन पांच साल से जनता को इसकी सुविधा का इंतजार है। वार्ड में अवैध पार्किंग से हालात ऐसे हैं कि दमकल और एंबुलेंस जैसे आपातकालीन वाहन भी यहां फंस रहे हैं। हाल ही में एक सरकारी स्कूल में आग बुझाने के लिए विकासनगर गई दमकल की गाड़ी अवैध पार्किंग में फंस गई थी। विकासनगर एनएच से लेकर आंजी और लोअर विकासनगर तक फैला है। इनमें कहीं भी पार्किंग नहीं है। लोअर विकासनगर में तो गाड़ी मुड़ने तक की जगह नहीं है। लोगों ने बताया कि यहां एक तो पहले ही सड़क संकरी है, दूसरा सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण जब गाड़ियां चलती हैं तो पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। रात के समय हालत और भी गंभीर हो जाते हैं। लोगों को मजबूरन अब एनएच पर जाकर गाड़ियां खड़ी करनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्कूल बंद होने के बाद भी लग रहा जाम
कारोबारी नरेंद्र चौहान ने बताया कि शिमला में इन दिनों शिक्षण संस्थानों और कोर्ट में छुट्टियां हैं। लोग शहर से बाहर हैं। इसके बावजूद भी इस क्षेत्र में रोजाना जाम लगा रहता है। पार्किंग न होने के कारण लोग सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी करते हैं। यहां पार्किंग बन रही है लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि प्रशासन आठ सालों से इसे तैयार नहीं कर पाया है।

बहुत धीमी गति से चला है पार्किंग का काम
स्थानीय कारोबारी गोपाल तोमर ने कहा कि विकासनगर वार्ड में पार्किंग की बहुत बड़ी समस्या है। लोग सड़क किनारे गाड़ियां करते हैं। कुछ प्वाइंट में तो गाड़ियों के गुजरते समय लोगों का चलना भी मुश्किल हो जाता है। पार्किंग बन रही है लेकिन इसका कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है। इसमें तेजी लानी चाहिए।


शाम होते ही गाड़ियों से भर जाती हैं सड़कें
स्थानीय व्यक्ति अरविंद ठाकुर ने बताया कि शाम होते ही यहां गाड़ी खड़ी करने को जगह नहीं मिलती है। लोगों को मजबूरी में सड़क किनारे ही गाड़ियां खड़ी करनी पड़ती है। इससे आम लोगों को परेशानी होती है।




मार्च अंत तक पूरा हो जाएगा काम : पार्षद
विकासनगर वार्ड की पार्षद रचना भारद्वाज ने कहा कि वार्ड में पार्किंग का निर्माण युद्ध स्तर पर चला है। मार्च अंत तक यह तैयार हो जाएगी। लोगों को पार्किंग की समस्या से निजात मिल जाएगी। वार्ड में पार्किंग की समस्या है जिसके कारण लोग परेशानियां झेल रहे हैं। पार्षद ने कहा कि उन्होंने पुलिस से आग्रह किया है कि सड़क के दोनों तरफ वाहन खड़े न होने दें। ऐसा करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई अमल में लाएं, उनके चालान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article