{"_id":"6af6f4f76e8ba0a0b40bcf79","slug":"illegal-parking-in-shimla-shimla-news-c-19-sml1002-819409-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शुल्क चुकाने के बावजूद स्मार्ट सिटी की पार्किंग में नहीं मिल रही जगह, लोग भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शुल्क चुकाने के बावजूद स्मार्ट सिटी की पार्किंग में नहीं मिल रही जगह, लोग भड़के
विज्ञापन
लोगों ने उठाए सवाल, 23,600 रुपये सालाना फीस देकर स्लॉट लेने वाले आवंटियों ने निगम से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के टुटू की बंगाला कॉलोनी स्थित नवनिर्मित बहुमंजिला पार्किंग में अवैध रूप से वाहन खड़े करने का मामला सामने आया है। पार्किंग में 23,600 रुपये सालाना शुल्क देकर स्लॉट लेने वाले आवंटियों ने नगर निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
आवंटियों का आरोप है कि उन्होंने निर्धारित शुल्क जमा करवाकर पार्किंग स्लॉट लिया है, जबकि कुछ लोग बिना किसी शुल्क के पार्किंग के भीतर और मुख्य एंट्री रैंप पर वाहन खड़े कर रहे हैं। इससे फीस देकर स्लॉट लेने वाले लोगों में रोष है। इस संबंध में एक आवंटी ने लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री, शहरी विकास विभाग के निदेशक और नगर निगम शिमला के आयुक्त को पत्र लिखकर शिकायत की है। नागेंद्र गुप्ता के अनुसार नगर निगम ने उन्हें 15 अक्तूबर को पार्किंग स्लॉट आवंटित किया था। उन्होंने 22 अक्तूबर को 23,600 रुपये की निर्धारित सालाना फीस भी जमा करवा दी। अब 13 नवंबर तक पार्किंग में कई वाहन बिना आवंटन और शुल्क के खड़े किए जा रहे हैं। पार्किंग के मुख्य एंट्री रैंप तक पर वाहन खड़े किए जा रहे हैं। ये सभी बिना कोई शुल्क दिए पार्क किए जा रहे हैं। लोगों का कहा है कि जिन्होंने पार्किंग शुल्क दिया है, उनकी आवंटन अवधि बढ़ाई जाए। उनका एक साल का कार्यकाल अवैध पार्किंग हटने के बाद से गिना जाए। शिकायतकर्ता ने निगम प्रशासन से सवाल किया है कि एक ही पार्किंग में दो तरह के नियम क्यों लागू किए जा रहे हैं। एक तरफ लोगों से सालाना शुल्क वसूला जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग बिना भुगतान वाहन खड़े कर सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने निगम से इस मामले में समान नियम लागू करने और अवैध पार्किंग पर कार्रवाई करने की मांग की है।
जल्द हटेंगे अवैध वाहन: आयुक्त
नगर निगम आयुक्त सचिन कंवल का कहना है कि पार्किंग में अवैध रूप से खड़ी की जा रही गाड़ियां जल्द हटाई जाएंगी। इसके लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पार्किंग में जगह को लेकर विवाद न हो, इस बारे में भी व्यवस्था तैयार की जा रही है।