{"_id":"5d385bcd8ebc3e6cf13a2a56","slug":"illegal-mining-police-seized-eight-overlord-tipper-in-una-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन माफिया पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आठ ओवरलोड टिपर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन माफिया पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आठ ओवरलोड टिपर जब्त
Wed, 24 Jul 2019 06:53 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतोषगढ़ (ऊना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतोषगढ़ (ऊना)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 24 Jul 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की टीम ने मंगलवार देर रात संतोषगढ़ में स्वां नदी में खनन माफिया के रेत से भरे आठ ओवर लोड टिपर जब्त किए हैं। अवैध खनन करने में जुटे करीब आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आधी रात को पुलिस के स्वां नदी में अचानक छापे से खनन माफिया में हड़कंप मच गया। पुलिस ने चारों तरफ से जाल बिछाकर स्वां नदी में खनन माफिया पर कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार एसपी दिवाकर शर्मा ने विशेष टीम के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम में एएसपी विनोद धीमान, डीएसपी अशोक वर्मा, हरोली थाना प्रभारी रमन चौधरी, संतोषगढ़ चौकी प्रभारी कल्याण सिंह समेत दो दर्जन पुलिस कर्मियों को शामिल किया गया। टीम ने मंगलवार आधी रात को अपने वाहनों की हेडलाइट बंद कर पंजाब-हिमाचल की सीमा पर अचानक दबिश दी। टीम ने चारों तरफ से घेराबंदी करने के बाद छापा डाला।
विज्ञापन
इस दौरान अवैध खनन में लगे आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया। वहीं रेत से भरे आठ ओवर लोड टिपर भी अपने कब्जे में लिए हैं। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि तीन ओवरलोड टिपरों को मौके से जब्त किया गया। वहीं अन्य जगहों पर छापे कर पांच ओवरलोड टिपर भी जब्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन