फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   illegal mining: Crystal being extracted by blasting in the holy place of Gautam Rishi, illegal mining

Kullu News: गौतम ऋषि के पवित्र स्थल में ब्लास्टिंग कर निकाला जा रहा क्रिस्टल, माफिया कूट रहा चांदी

Thu, 31 Aug 2023 10:38 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Thu, 31 Aug 2023 10:38 AM IST
सार

कुल्लू जिले की गड़सा घाटी के तहत आने वाले मनिहार गांव के देवता गौतम ऋषि के पवित्र स्थल गौमुखी में ब्लास्टिंग कर क्रिस्टल निकाला जा रहा है। क्रिस्टल माफिया पवित्र स्थल में कीमती क्रिस्टल निकालकर चांदी कूट रहा है।

विज्ञापन
illegal mining: Crystal being extracted by blasting in the holy place of Gautam Rishi, illegal mining
Methamphetamine - फोटो : Social Media

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की गड़सा घाटी के तहत आने वाले मनिहार गांव के देवता गौतम ऋषि के पवित्र स्थल गौमुखी में ब्लास्टिंग कर क्रिस्टल निकाला जा रहा है। क्रिस्टल माफिया पवित्र स्थल में कीमती क्रिस्टल निकालकर चांदी कूट रहा है।

विज्ञापन


क्रिस्टल निकालने के लिए माफिया ने यहां पर टैंट लगाकर मजदूर लगाए हैं। करीब 20 से अधिक मजदूर अवैध खनन कर रहे हैं। इसको लेकर देव समाज में रोष है। अवैध खनन का सिलसिला अगर इसी तरह से चलता रहा तो खुदाई वाली जगह से भारी भूस्खलन भी हो सकता है। इससे गड़सा क्षेत्र में भयंकर तबाही होगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि गड़सा में इस बरसात में बादल फटने से भारी तबाही हुई थी। बुधवार गौतम ऋषि के पुजारी खुशी राम ने कहा कि मनिहार गांव के पीछे देवता गौतम ऋषि के पवित्र स्थल गौमुखी में ब्लास्टिंग से क्रिस्टल निकाला जा रहा है। विभाग द्वारा अभी तक क्रिस्टल माफिया के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि क्रिस्टल माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। दूसरी ओर अब वन विभाग की भूमिका पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर खुलेआम ब्लास्टिंग कर क्रिस्टल निकालने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। इस संबंध में आरओ हुरला अमीर चंद ने कहा कि मौके पर टीम भेजी जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed