फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Illegal liquor factory running in front of SP residence in hamirpur himachal, SIT busted

एसआईटी ने किया भंडाफोड: एसपी आवास के सामने चल रही शराब की अवैध फैक्टरी

Sat, 22 Jan 2022 08:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 22 Jan 2022 08:05 PM IST
सार

एसआईटी के प्रमुख वीरेंद्र कालिया की टीम ने शुक्रवार को दबिश देकर जिला मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत देई का नौण के पन्याला गांव में प्रवीण पुत्र दिलेराम के बहुमंजिला भवन के भीतर चल रही शराब की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। एसआईटी ने मौके पर 518 शराब की पेटियां भी बरामद कीं। 

विज्ञापन
Illegal liquor factory running in front of SP residence in hamirpur himachal, SIT busted
शराब की अवैध फैक्टरी का भंडाफोड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा के सरकारी आवास से महज 800 मीटर की दूरी पर शराब की अवैध फैक्टरी चलती रही और जिला पुलिस को इसकी कानोंकान खबर तक नहीं हुई। जिला मंडी के सुंदरनगर में जहरीली शराब के सेवन से हुई सात लोगों की मौतों के तार हमीरपुर में बनने वाली मिलावटी शराब से जुड़े हैं। यहां एसआईटी के प्रमुख वीरेंद्र कालिया की टीम ने शुक्रवार को दबिश देकर जिला मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत देई का नौण के पन्याला गांव में प्रवीण पुत्र दिलेराम के बहुमंजिला भवन के भीतर चल रही शराब की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। एसआईटी ने मौके पर 518 शराब की पेटियां भी बरामद कीं। यह फैक्टरी कांगड़ा के पंचरुखी निवासी गौरव मिन्हास की है, जिसे पुलिस ने पालमपुर से गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


जांच टीम ने स्प्रिट, शराब की बॉटलिंग करने वाली मशीनें, होलोग्राम, कार्टन, शराब में अलकोहल की मात्रा जांचने वाले हाइड्रो मीटर, थर्मामीटर, प्लास्टिक टंकियां, खाली बोतलें इत्यादि अन्य सामान कब्जे में लिया है। एसआईटी मौके पर पकड़ी गई शराब, शराब तैयार करने में प्रयोग होने वाले उपकरण को अपने साथ मंडी ले गई है। साथ ही भवन के मालिक प्रवीण और शराब बनाने वाले यूपी के रहने वाले दो कारीगर भी गिरफ्तार किए हैं। इनकी पहचान पुष्पेंद्र पुत्र ऋषि पाल और सनी पुत्र अशोक कुमार निवासी, भवानीगढ़ी अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


बोहणी में एक शराब कारोबारी और कांग्रेस के जिला महासचिव नीरज ठाकुर के कॉमर्शियल कांप्लेक्स में दबिश देकर चार पेटी शराब पकड़ी है। एसआईटी अब पकड़ी गई शराब के सैंपल लेकर इसकी जुन्गा स्थित लैब में टेस्टिंग करवाएगी। लैब से से आने वाली रिपोर्ट से ही पता चल पाएगा कि जिन लोगों की शराब पीने से मौत हुई है, वह शराब और हमीरपुर में बनने वाली मिलावटी शराब दोनों एक ही हैं या अलग-अलग। साथ ही एसआईटी ने शराब कारोबारी नीरज ठाकुर को भी जांच में सहयोग करने और प्रदेश से बाहर नहीं जाने के निर्देश दिए हैं। नीरज से भी एसआईटी ने लंबी पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहपुर के नेरटी में ठेके से पकड़ी जहरीली शराब
वहीं, कांगड़ा पुलिस ने शराब के ठेकों और संदिग्ध दुकानों पर दबिश बढ़ा दी है। पुलिस थाना शाहपुर के तहत नेरटी गांव में चल रहे एक ठेके की तलाशी के दौरान संदिग्ध जहरीली शराब मार्का की 12 बोतलें मंडी जिले में मिली वीआरएस संतरा मार्का बरामद की हैं। पुलिस ने शराब की बोतलों को कब्जे में ले लिया है, जबकि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी कांगड़ा डॉ. खुशहाल चंद शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शराब के ठेकों और संदिग्ध दुकानों पर छापामारी कर शराब को चेक किया जा रहा है। इस दौरान नेरटी गांव में चल रहे एक ठेके पर जब पुलिस ने दबिश दी तो वहां से तलाशी के दौरान चैन लाल निवासी रेहलू के ठेका से करीब 12 बोतल देसी शराब संदिग्ध मार्का की बरामद की हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed