फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   illegal felling of trees in lathiani una himachal pradesh Four Arrested

आधी रात को जंगल में दबिश, नशे में धुत वन काटुओं ने टीम पर तानी बंदूक

Mon, 24 Feb 2020 07:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बंगाणा / लठियाणी (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, बंगाणा / लठियाणी (ऊना) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 24 Feb 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
illegal felling of trees in lathiani una himachal pradesh Four Arrested
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना की बुधान पंचायत के नलूट गांव में देर रात करीब डेढ़ बजे हथियारबंद चार वन काटुओं को खैर की लकड़ी के साथ पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में धुत वन काटुओं ने वन कर्मियों पर बंदूक तान दी। गनीमत रही कि बंदूक में रौंद नहीं थे। आरोपी नशे की हालत में खाली बंदूक का ट्रिगर दबाता रहा। वन विभाग की टीम ने आरोपियों की गाड़ी से खैर के 15 मोछे और एक बंदूक और कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन


मामले की शिकायत बंगाणा पुलिस थाना में की गई। पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर खैर के मोछों से भरी पिकअप को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी फरार है। वन विभाग बंगाणा मंडल के परिक्षेत्र अधिकारी संदीप सेठी ने बताया कि एक सप्ताह से आरोपी जंगल में खैर के पेड़ काट रहे थे।
विज्ञापन


कई बार विभाग ने नाका लगाकर इन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी फरार हो जाते थे। रविवार रात करीब डेढ़ बजे वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर दबिश दी और खैर की लकड़ी से भरी गाड़ी पकड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान गौरव शर्मा पुत्र निक्का राम गांव तनोह, राजेश कुमार पुत्र पुरुषोत्तम गांव पनसाई, विजय कुमार पुत्र बाबूराम गांव पनसाई, संजीव कुमार पुत्र बंसीलाल गांव त्यासर तथा शीतल महारली हमीरपुर के जंगल से खैर की लकड़ी काटकर एक ट्राले में 15 मोछे ला रहे थे।

मुख्य सड़क पर पहुंचते ही वन विभाग की टीम को देखकर शीतल महारली ने चलती गाड़ी से छलांग लगाई और फरार हो गया। एक आरोपी ने कारतूसी बंदूक रेंज ऑफिसर बंगाणा और उनके साथ खड़े दो फॉरेस्ट गार्ड पर तान दी। वह ट्रिगर दबाता रहा, लेकिन बंदूक खाली थी। बताया जा रहा है ये पांचों आरोपी शराब के नशे में थे। चारों आरोपियों से बंदूक और दो कारतूस कब्जे में लिए हैं। 

आरोपी के धरपकड़ के लिए कमेटी गठित 
बंगाणा थाना प्रभारी मनोज कौंडल ने कहा कि पुलिस ने चारों वन काटुओं को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों से एक बंदूक और दो कारतूस बरामद किए हैं। बताया कि पांचवें आरोपी की तलाश के लिए वन विभाग के साथ टीम बनाकर दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed