फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   IIT mandi firing case, investigation completed.

ईपीएफ, वेतन समय पर देते तो बच जाती चार जानें

Sat, 29 Aug 2015 12:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Sat, 29 Aug 2015 12:00 PM IST
विज्ञापन
IIT mandi firing case, investigation completed.

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कमांद (मंडी) में हुए गोलीकांड मामले की मजिस्ट्रेट जांच पूरी हो गई है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी मंडी ने जांच रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपी दी है। मजिस्ट्रेट जांच में पाया गया कि अगर मजदूरों को समय पर ईपीएफ तथा वेतन का भुगतान किया गया होता तो हड़ताल की नौबत नहीं आती।

विज्ञापन


साथ ही गोलीकांड जैसी घटना नहीं होती। करीब 30 पेज की जांच रिपोर्ट में कंस्ट्रक्शन कंपनी, ईपीएफओ तथा सीपीडब्ल्यूडी की लापरवाही पाई गई। आईआईटी कमांद के निर्माणाधीन नॉर्थ कैंपस में 20 जून को वेतन तथा ईपीएफ की मांग कर रहे मजदूरों पर पंजाब से आए बाउंसरों ने गोलियां चलाई थीं।
विज्ञापन


जवाबी कार्रवाई में चार बाउंसरों की मौत हो गई थी। गोलीकांड मामले की मजिस्ट्रेट जांच एडीएम विवेक चंदेल को सौंपी गई थी। जांच में 19 लोगों के बयान दर्ज किए गए। मजिस्ट्रेट जांच में पाया गया कि आईआईटी मंडी के निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को समय पर ईपीएफ व वेतन का भुगतान किया जाता तो गोलीकांड की घटना नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजदूरों को करीब 51 लाख रुपये का ईपीएफ भुगतान नहीं किया गया। मजिस्ट्रेट जांच में यह भी पाया गया कि कंस्ट्रक्शन कंपनी सुप्रीमो का कांट्रेक्ट रजिस्ट्रेशन भी फरवरी 2015 तक था, जिसे रिन्यू नहीं किया गया। जिला उपायुक्त संदीप कदम ने बताया कि आईआईटी कमांद घटना की मजिस्ट्रेट जांच पूरी हो चुकी है। जांच रिपोर्ट को प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed