{"_id":"628630e64994772cd5619477","slug":"iim-lucknow-and-iim-ahmedabad-faculty-will-give-tips-for-upsc-ias-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: प्रशासनिक अधिकारी देंगे सिविल सर्विसेज परीक्षा पास करने के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: प्रशासनिक अधिकारी देंगे सिविल सर्विसेज परीक्षा पास करने के टिप्स
Thu, 19 May 2022 06:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 19 May 2022 06:04 PM IST
सार
अतिरिक्त उपायुक्त तोरूल रविश ने कहा कि कार्यक्रम में विभिन्न प्रशासनिक सेवाओं की परीक्षाओं की तैयारी, प्रतियोगी परीक्षाओं के पाठ्यक्रम, समाचार पत्रों के प्रभावी पठन करने, निबंध लेखन आदि विषयों पर बच्चों का मार्गदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
अतिरिक्त उपायुक्त तोरूल रविश
- फोटो : संवाद
विस्तार
भारतीय प्रशासनिक सेवा तथा हिमाचल प्रशासनिक सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए एक दिवसीय सिविल सर्विसेज गाइडेंस ओपन हाउस नाम से मार्गदर्शन कार्यक्रम 21 मई को जिला परिषद भवन बिलासपुर में होगा। इसमें आईआईएम अहमदाबाद और लखनऊ के प्रशिक्षक भी भारतीय प्रशासनिक और हिमाचल प्रशासनिक सेवा परीक्षा की तैयारी करने के टिप्स देंगे। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन बिलासपुर तथा रेडक्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में होगा। प्रशिक्षण सुबह 9:00 से शाम पांच बजे तक होगा। अतिरिक्त उपायुक्त तोरूल रविश ने कहा कि कार्यक्रम के लिए 150 से अधिक युवा पंजीकरण करवा चुके हैं।
विज्ञापन
उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं से इसमें भाग लेने की अपील की है। कहा कि कार्यक्रम में विभिन्न प्रशासनिक सेवाओं की परीक्षाओं की तैयारी, प्रतियोगी परीक्षाओं के पाठ्यक्रम, विभिन्न परीक्षाओं की एक साथ तैयारी करने, विषयों का चयन करने, तैयारी के लिए सर्वोत्तम संसाधन प्राप्त करने, समाचार पत्रों के प्रभावी पठन करने, निबंध लेखन आदि विषयों पर बच्चों का मार्गदर्शन किया जाएगा। संबंधित परीक्षा के विभिन्न विषयों से संबंधित तथा सामान्य ज्ञान एवं बहु विकल्पीय प्रश्न के सेशन के आयोजन के साथ प्रश्न और उत्तर सेशन भी होगा।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में जिला वन अधिकारी अवनि राय भूषण, आईआईएम अहमदाबाद के प्रशिक्षक नितिन शर्मा, आईआईएम लखनऊ से जसबीर सिंह, एचएएस अधिकारी ओशिन शर्मा, जिला ग्रामीण विकास प्राधिकरण से बीडीओ एनआरएलएम हिमांशी, तहसीलदार झंडूता शिखा पटियाल, जिला खाद्य नियंत्रक ब्रिजेंद्र पठानिया, बीडीओ घुमारवीं स्पर्श शर्मा सहित जिला में नवनियुक्त प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मार्गदर्शन करेंगे।
विज्ञापन