{"_id":"6660971a45c3c6acf605e884","slug":"ignou-exams-from-7th-june-30-exam-centers-set-up-in-himachal-pradesh-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"IGNOU Exams: इग्नू की परीक्षाएं 7 जून से, प्रदेश में बनाए तीस परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IGNOU Exams: इग्नू की परीक्षाएं 7 जून से, प्रदेश में बनाए तीस परीक्षा केंद्र
Wed, 05 Jun 2024 10:19 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 05 Jun 2024 10:19 PM IST
सार
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू की परीक्षाएं 7 जून से शुरू होगीं। ये परीक्षाएं 5 जुलाई तक चलेंगी।
विज्ञापन
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू की परीक्षाएं 7 जून से शुरू होगी। इसके लिए प्रदेशभर में तीस परीक्षा केंद्रों में 36 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। ये परीक्षाएं 5 जुलाई तक चलेंगी। जेल बंदी विद्यार्थियों के लिए कारागरों (जेलों) में तथा विदेशों में भी इग्नू ने परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। विश्वविद्यालय ने इन परीक्षा के लिए पात्र सभी छात्रों को प्रवेश-पत्र जारी कर वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी छात्र के पास प्रवेश-पत्र नहीं है, और उसका नाम परीक्षार्थी सूची में है तो उसे परीक्षा में बैठने के लिए अनुमति दी जाए। छात्र परीक्षा के दौरान वैद्य पहचान-पत्र साथ लाएं। परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन की अनुमति नहीं है। परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी के लिए इग्नू परीक्षा केन्द्र या इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, शिमला के दूरभाष संख्या 0177-2624612 पर छात्र संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन