{"_id":"6693ce4b229b0b1f5609e387","slug":"igmc-to-chamiyana-shift-now-there-will-be-opd-of-urology-shimla-news-c-19-sml1001-379770-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: आईजीएमसी से चमियाना शिफ्ट \nहोगी अब यूरोलॉजी की ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: आईजीएमसी से चमियाना शिफ्ट होगी अब यूरोलॉजी की ओपीडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले सप्ताह तक शिफ्ट करने की है तैयारी
12 किलोमीटर दूर हैै शहर से चमियाना
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) से यूरोलॉजी ओपीडी जल्द अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना शिफ्ट होगी। शहर से चमियाना की दूरी करीब 12 किलोमीटर है।
अस्पताल में अगले सप्ताह से यह सेवा शुरू करने की तैयारी है। ऐसे में विभाग के शिफ्ट होने के बाद मरीजों को आईजीएमसी नहीं आना पड़ेगा। यूरोलॉजी विभाग की ओपीडी अभी तक आईजीएमसी में चलती है। हफ्ते में तीन दिन यूरोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सक गुर्दे, मूत्र पथ, मूत्राशय और मूत्र मार्ग के विकार से पीड़ित मरीजों का उपचार करते हैं। लेकिन अब चमियाना सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बन गया है। तो ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ओपीडी को चमियाना शिफ्ट करने की तैयारी में जुट गया है। हालांकि बताया जा रहा है कि आईजीएमसी में भी मरीजों को उपचार की सुविधा मिलेगी।
यूरोलॉजी विभाग जल्द होगा शिफ्ट
यूरोलॉजी विभाग को शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। जल्द ही यह विभाग यहां पर शिफ्ट हो जाएगा। हालांकि इससे पहले जो जरूरी व्यवस्थाएं है, उसे पूरा करने का कार्य पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
- डॉ. बृज शर्मा, प्राचार्य, अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान (चमियाना)।
इनसेट
सड़क की खराब दशा पड़ रही भारी
अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान (चमियाना) जाने वाली सड़क की दशा काफी खराब है। इस वजह से विभाग शिफ्ट करने में अभी आनाकानी की जाती रही। अब यूरोलॉजी विभाग ने अगले सप्ताह तक ओपीडी शिफ्ट करने को कहा है। औसतन ओपीडी में 200 से अधिक मरीज अपनी बीमारियों का उपचार करवाने के लिए आते हैं। इस वजह से यहां पर काफी भीड़ रहती है।