फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   IGMC Shimla: ward employee do not get salary

IGMC Shimla: आईजीएमसी के 200 वार्ड कर्मियों को नहीं मिला मानदेय

Thu, 10 Nov 2022 02:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 10 Nov 2022 02:21 PM IST
सार

अस्पताल के एक अधिकारी द्वारा बिल पर हस्ताक्षर न करने के चलते यह मामला अधर में लटका पड़ा है। कर्मचारियों का दो टूक कहना है कि अगर उन्हें मानदेय नहीं मिलता है तो वह आने काम भी बंद कर सकते हैं।

विज्ञापन
IGMC Shimla: ward employee do not get salary
आईजीएमसी शिमला(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में कार्यरत 200 वार्ड कर्मियों (वार्ड ब्वाय) को अक्तूबर माह का मानदेय अभी तक नहीं मिल पाया है। इसके चलते यह कर्मचारी परेशान हैं। इन कर्मचारियों को अपना घर का खर्च चलाना तक मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों का कहना है कि जल्द ही मानदेय नहीं मिला तो उन्हें काम बंद करना पड़ सकता है। वार्ड में मरीजों की देखभाल के अलावा मरीजों को ऑपरेशन थियेटर तक लाना और ले जाना इनका काम होता है। इसके अलावा वार्ड के रूटीन कार्यों को भी यही लोग करते हैं।

विज्ञापन


अस्पताल के एक अधिकारी द्वारा बिल पर हस्ताक्षर न करने के चलते यह मामला अधर में लटका पड़ा है। कर्मचारियों का दो टूक कहना है कि अगर उन्हें मानदेय नहीं मिलता है तो वह आने काम भी बंद कर सकते हैं। इन कर्मचारियों को हर माह छह तारीख को मानदेय मिल जाता था लेकिन इस माह अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। कर्मचारियों का कहना है कि उनके पास अस्पताल आने तक के किराये के लिए पैसे नहीं हैं। 
विज्ञापन

  
प्राचार्य को दे दी है जानकारी : डॉ. भाटिया
आईजीएमसी में डिप्टी एमएस का कार्यभार संभाल रहे डॉ. प्रवीण भाटिया ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आया है। इसकी जानकारी प्राचार्य को दी है। एमएस का पदभार भी प्राचार्य के पास है। इस मामले को जल्द सुलझा लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed