{"_id":"5e637fde8ebc3eeadf4456a7","slug":"igmc-shimla-ortho-department-s-doctor-s-dead-body-found-in-the-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीएमसी के सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीएमसी के सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर की संदिग्ध हालात में मौत
Sat, 07 Mar 2020 04:35 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 07 Mar 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
डॉ. आदित्य अहलावत(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला के ऑर्थो विभाग में सेवारत सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार को किराये के मकान से डॉक्टर का शव पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कब्जे में लिया। चिकित्सक आदित्य अहलावत पुत्र भूपेंद्र निवासी मान सिंह कांप्लेक्स गोहाना रोड जींद (हरियाणा) करीब डेढ़ साल से आईजीएमसी में सेवारत था।
विज्ञापन
शव का आईजीएमसी में पोस्टमार्टम करवाने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। एसपी ओमापति जमवाल के मुताबिक डॉक्टर ने गुरुवार को आर्थो विभाग में रात साढ़े 11 बजे ड्यूटी दी। इसके बाद अपने किराये के मकान में आ गया। शुक्रवार को जब ड्यूटी पर नहीं आए तो साथी चिकित्सकों ने उसके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
फोन न उठाने पर शनिवार सुबह पड़ोसियों और साथियों ने कमरा बंद होने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में सुबह सवा नौ बजे कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो चिकित्सक मृत हालत में मिला। चिकित्सक की मौत की असली वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल रिपोर्ट से लगेगा।
विज्ञापन
चिकित्सक की अंतिम फेसबुक पोस्ट
चिकित्सक ने पांच मार्च को शाम 5:48 बजे फेसबुक पर डाली अंतिम पोस्ट में लिखा है, आप जो युवा अवस्था में चाहते हैं वह आपको अधेड़ अवस्था में मिलता है (बीवेयर ऑफ व्हाट यू विश इन यूथ बीकॉज यू विल गेट ईट इन मिडल लाइफ)।