फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   IGMC Shimla : hundered of doctors will go on strike

IGMC Shimla : हड़ताल पर जा सकते हैं आईजीएमसी के सैकड़ों चिकित्सक

Mon, 07 Nov 2022 11:54 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 07 Nov 2022 11:54 AM IST
सार

हरियाणा में एमबीबीएस प्रशिक्षुओं के खिलाफ बदसलूकी पर आईजीएमसी आरडीए ने मोर्चा खोला दिया है। आईजीएमसी में 300 से अधिक रेजिडेंट डॉक्टर सेवाएं दे रहे है, जो कभी भी आंदोलन पर जा सकते हैं। 

विज्ञापन
IGMC Shimla :  hundered of  doctors will go on strike
आईजीएमसी शिमला (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईजीएमसी में मरीजों को इलाज करवाने के लिए आने वाले दिनों में परेशानी झेलनी पड़ सकती है। आईजीएमसी आरडीए ने चेताया है कि वे आने वाले दिनों में आंदोलन पर जा सकती है। बताया जा रहा है कि हरियाणा में एमबीबीएस कोर्स की फीस बढ़ाई गई है। वहीं जब छात्रों ने इसको लेकर प्रदर्शन किया तो मौके पर आई पुलिस कर्मियों ने बुरे तरीके से प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं को वहां से उठाया है।

विज्ञापन


इसके विरोध में आरडीए ने मोर्चा खोल दिया है। आईजीएमसी में करीब 300 सौ से अधिक रेजिडेंट डॉक्टर सेवाएं देेते हैं। यह कभी भी आंदोलन पर जा सकते हैं। इस वजह से प्रदेश भर के मरीजों को उपचार संबंधी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पहले भी चिकित्सक हड़ताल पर जा चुके हैं। 
विज्ञापन



आईजीएमसी रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (आरडीए) के अध्यक्ष डॉ. मनोज मेतान ने बताया कि समस्त चिकित्सक इस घटनाक्रम पर नजर रखे हुए और इस नीति का विरोध करते हैं। उन्होंने बताया कि आरडीए उनके साथ है। अध्यक्ष ने बताया कि आने वाले दिनों में डॉक्टर काले बिल्ले लगाकर नीति का विरोध भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed