फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   IGMC Girls Hostel Police is trying to find out how the youth entered the campus

IGMC Girls Hostel: परिसर में कैसे घुसा युवक, पता लगा रही पुलिस, मुख्य द्वार पर लगा एक कैमरा ठीक, बाकी खराब

Mon, 19 Aug 2024 06:32 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 19 Aug 2024 06:32 PM IST
सार

सोमवार को आईजीएमसी के छात्रा छात्रावास की चौथी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला। जांच में पता चला है कि परिसर के बाहर मुख्य द्वार पर लगा सिर्फ एक कैमरा काम कर रहा था, लेकिन अन्य कैमरे खराब थे।

विज्ञापन
IGMC Girls Hostel Police is trying to find out how the youth entered the campus
लक्कड़ बजार स्थित गर्ल्स हॉस्टल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आईजीएमसी के छात्रा छात्रावास की चौथी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार को घटनास्थल पर छानबीन की। इस दौरान छात्रावास के मुख्य प्रवेशद्वार पर लगे सीसीटीवी की फुटेज को कब्जे में लिया तो वहीं आसपास के भवनों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला। पुलिस ने ड्रोन के माध्यम से भी पूरे क्षेत्र का मुआयना किया, जिससे पता लगाया जा सके कि आखिरकार युवक कॉलेज में कहां से भीतर घुसने में कामयाब हो गया था।

विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने छात्रावास की प्रशिक्षु डॉक्टरों से भी पूछताछ की। साथ ही उन्हें सुरक्षा को लेकर जागरूक भी किया। प्रारंभिक जांच में पुलिस निजी विश्वविद्यालय के छात्र करण पटियाल की मौत का कारण गिरना मान रही है, लेकिन अन्य पहलुओं को लेकर भी जांच की जा रही है। अभी तक की जांच में पता चला है कि शनिवार रात को युवक अपने दोस्तों के साथ था। देर रात इसके दो दोस्त होटल में ठहरने के लिए चले गए, लेकिन युवक किसी से मिलने की बात कहकर लक्कड़ बाजार की ओर गया। रात करीब 12:00 बजे छात्रावास की छात्राओं को किसी के गिरने की आवाज सुनाई दी। जब छात्राएं बाहर पहुंचीं तो जमीन पर युवक लहूलुहान पड़ा था। सुरक्षा कर्मियों ने फौरन मामले की सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी।
विज्ञापन

 

इसके बाद युवक को आईजीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देख रही है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि युवक चहारदीवारी को फांदकर कैसे चौथी मंजिल तक पहुंच गया। वहीं पूरे मामले में मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की छात्राओं की सुरक्षा को लेकर उठाए गए कदमों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। जांच में पता चला है कि परिसर के बाहर मुख्य द्वार पर लगा सिर्फ एक कैमरा काम कर रहा था, लेकिन अन्य कैमरे खराब थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed