फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   IGMC corna lab colsed

आईजीएमसी में कोरोना टेस्ट की एक लैब बंद

Mon, 30 Aug 2021 11:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
IGMC corna lab colsed
OLYMPUS DIGITAL CAMERA
अब एक ही लैब में की जा रही सैंपलों की जांच, देरी से मिल रही रिपोर्ट
विज्ञापन

क्रॉसर
एक दिन में होती है एक हजार सैंपलों की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में चल रही कोरोना सैंपल टेस्ट करने वाली लैब बंद कर दी है। लैब बंद होने से कॉलेज में टेस्टिंग का काम ठप हो गया है। अब आईजीएमसी के ओपीडी ब्लॉक स्थित दूसरी आरटीपीसीआर लैब में ही कोरोना सैंपलों की जांच की जा रही है। एक ही लैब में भारी संख्या में कोरोना सैंपल जांच के लिए आने से टेस्ट रिपोर्ट मिलने में अब देरी हो रही है।
अस्पताल में लैब में तकनीशियनों की कमी हो गई हैं। सूत्रों का कहना है कि इनमें से कुछ कर्मियों ने पद से इस्तीफा दे दिया है। कमीशन के जरिये दोबारा इनकी यहां पर सिलेक्शन हुई है लेकिन अब यह कर्मचारी इस विभाग में कार्य करना नहीं चाह रहे। लिहाजा मेडिकल कॉलेज में काम बंद पड़ा है। अस्पताल में रोजाना आठ सौ से एक हजार के करीब सैंपल जांच के लिए आते हैं। इनमें शिमला, किन्नौर, बिलासपुर, कुल्लू और काजा से सैंपल आते हैं लेकिन अब एक ही लैब में कार्य होने के कारण रिपोर्ट में देरी हो रही है। कर्मचारियों को अतिरिक्त कार्य करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नए कर्मचारी को हो सकती है तैनाती
अस्पताल में तकनीशियनों की कमी है। नए लोगों की सिलेक्शन हुई है। इनकी पैथोलॉजी और इमरजेंसी लैब में ड्यूटी लगाई जा सकती है। पहले जिन कर्मियों की आरकेएस के तहत भर्ती की थी उन्हें काफी कम वेतन दिया जाता था। सुबह से लेकर देररात तक लैब में काम लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed