{"_id":"0c7452b358866cef246458b6c9e34286","slug":"igmc-campus-in-chamyana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां बनेगा आईजीएमसी का दूसरा कैंपस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां बनेगा आईजीएमसी का दूसरा कैंपस
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 28 Sep 2014 09:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के उपनगर चम्याणा में राज्य स्तरीय अस्पताल आईजीएमसी का दूसरा परिसर स्थापित किया जाएगा। सरकार ने परिसर बनाने के लिए 164 बीघा भूमि चिह्नित कर ली है। जल्द ही भूमि को आईजीएमसी के नाम हस्तांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन
आईजीएमसी परिसर से भीड़ को कम करने के लिए मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की है। शनिवार शाम को आईजीएमसी में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ चिकित्सा सुविधाओं को चम्याणा में स्थानांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि इंदिरा गांधी आयुर्वेदिक चिकित्सा संस्थान में प्राध्यापकों की पदोन्नति में ठहराव को दूर करने के लिये सरकार ने समयबद्ध पदोन्नति और पद्नाम योजना अधिसूचित की है। यह किसी भी प्रकार से रिक्त पदों से संबद्ध नहीं है। सभी विभागों में शासन व्यवस्था को कारगर बनाने के लिए कॉलेजियम प्रणाली को लागू किया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि आईजीएमसी के नर्सिंग स्कूल को नर्सिंग कालेज में स्तरोन्नत करने के लिए केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि आईजीएमसी 57 करोड़ से निर्मित ओपीडी ब्लॉक और करीब 8 करोड़ रुपये से बने प्रशासनिक खंड जल्द क्रियाशील बनाए जाएंगे।
अस्पताल में 5 करोड़ रुपये की लागत से एक बहुउद्देशीय डिसीप्लीनेरी केंद्रीय अनुसंधान प्रयोगशाला की स्थापना की जाएगी। प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तीसरे चरण के अंतर्गत आईजीएमसी को स्तरोन्नत किया जा रहा है और 150 करोड़ रुपये की लागत से एक सुपर स्पेशिलिटी ब्लॉक का निर्माण होगा।
मेडिकल कॉलेजों के लिए 567 करोड़
वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए केंद्र सरकार से 567 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद से हमीरपुर, मंडी तथा नाहन में मेडिकल कालेज खोले जा रहे हैं। नूरपुर, रामपुर और कुल्लू अस्पतालों सहित आईजीएमसी में ट्रॉमा सेंटर की स्थापना की जाएगी। कमला नेहरू अस्पताल में 16.50 करोड़ रुपये की लागत से सौ बिस्तरों वाले ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित भी किए। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर, सहकारी बैंक के अध्यक्ष हर्ष महाजन, चिकित्सा निदेशक जयश्री शर्मा, आईजीएमसी के प्रिंसीपल डा. एसएस कौशल, दंत चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डा. केपी लूथरा, उप प्रधानाचार्य केपी चौधरी, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश, केंद्रीय छात्र संघ के स्टाफ सलाहकार डॉ. संजीव शर्मा, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान अतिरिक्त निदेशक डा. एनके लट्ठ, सांस्कृतिक सलाहकर डा. राजेश कश्यप सहित कई अन्य गणमान्य इस मौके पर मौजूद रहे।