फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   If you want to become an Agniveer then get ready, recruitment will start from 17th January

Agniveer Bharti: अग्निवीर बनना है तो हो जाइए तैयार, 17 जनवरी से हमीरपुर में शुरू हागी भर्ती

Tue, 17 Dec 2024 06:26 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Dec 2024 06:26 PM IST
सार

थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल बीएस भंडारी ने पात्र अभ्यर्थियों से सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की अपील की है।

विज्ञापन
If you want to become an Agniveer then get ready, recruitment will start from 17th January
अग्निवीर भर्ती - फोटो : Amar ujala Graphics

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों के युवाओं के लिए सेना में जाने का मौका है। हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर के युवाओं को अग्निवीर भर्ती 17 से 24 जनवरी तक होगी। यह भर्ती अणु के सिंथेटिक ट्रैक और डिग्री काॅलेज के मैदान में होगी। थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल बीएस भंडारी ने पात्र अभ्यर्थियों से सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि फिजिकल टेस्ट और मेडिकल परीक्षण के लिए पात्र उम्मीदवारों को ज्वाइन इंडियन आर्मी वेब पोर्टल पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। सभी उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड का उच्चतम क्वालिटी का रंगीन प्रिंट साथ लाएं।

विज्ञापन



कर्नल बीएस भंडारी ने उम्मीदवारों से आग्रह किया कि वे वेबसाइट पर दिए गए सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और इसके अनुसार सभी आवश्यक दस्तावेजों और प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां साथ लाएं। इन दस्तावेजों में आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित सभी दस्तावेज, बोनाफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र, डोगरा समुदाय एवं जाति प्रमाण पत्र, धर्म प्रमाण पत्र, अल्पसंख्यक वर्ग प्रमाण पत्र, स्कूल चरित्र प्रमाण पत्र, प्रधान की ओर से जारी फोटोयुक्त चरित्र प्रमाण पत्र और अविवाहित प्रमाण पत्र, सेवारत सैनिक या भूतपूर्व सैनिक की संतान प्रमाण पत्र, एनसीसी एवं खेलकूद गतिविधियों के प्रमाण पत्र, वेबसाइट में दिए गए प्रारूप पर एफीडेविट, बैंक अकाउंट, पैन कार्ड, पुलिस द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र, निवास का प्रमाण और 20 पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं।
विज्ञापन


ओपन स्कूल से पढ़े उम्मीदवारों को अपने अंतिम शिक्षण संस्थान की ओर से जारी संस्थान छोड़ने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा, जो संस्थान प्रमुख की ओर से हस्ताक्षरित हो और खंड शिक्षा अधिकारी या शिक्षा विभाग के जिला स्तर के सक्षम अधिकारी द्वारा काउंटर साइन किया गया हो। उन्होंने कहा कि इन सभी दस्तावेजों की मूल प्रतियां या फोटो प्रतियां केवल भर्ती रैली के लिए निर्धारित दिन को ही स्वीकार की जाएंगी। निर्धारित तिथि के बाद कोई भी दस्तावेज स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed