फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   If there is a fire in the offices due to the heater in winter, action will be taken against officers

सर्दियों में हीटर से दफ्तरों में आग लगी तो नपेंगे अफसर, पढे़ं पूरा मामला

Sun, 24 Nov 2019 02:00 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 24 Nov 2019 02:00 PM IST
विज्ञापन
If there is a fire in the offices due to the heater in winter, action will be taken against officers
सांकेतिक तस्वीर

सर्दियों के मौसम में अगर हीटरों की वजह से दफ्तरों में आग लगी तो अफसरों पर कार्रवाई होगी। बिजली बोर्ड ने आग की घटनाएं रोकने को हर ऑफिस में फायर सेफ्टी अफसर बनाने के आदेश जारी किए हैं। इन अफसरों को हीटर ऑफ  करने कि रोजाना रजिस्टरों में एंट्री करनी पड़ेगी। औचक निरीक्षण के दौरान अगर दफ्तरों में रात के समय भी हीटर ऑन मिले तो फायर सेफ्टी अफसरों को कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन


सर्दियों के मौसम में आग की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए बिजली बोर्ड प्रबंधन ने एहतियात बरतने का फैसला लिया है। इसी कड़ी में दफ्तरों में नियुक्त निजी सचिवों, निजी सहायकों, स्टेनोग्राफरों, सेक्शन अफसरों, अधीक्षकों और शाखा प्रभारियों को फायर सेफ्टी अफसर बनाया गया है। इन अफसरों पर अपने कार्यालयों में जलाए जाने वाले हीटरों पर नजर रखने का जिम्मा रहेगा। शाम को दफ्तर बंद होने पर इन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि हीटर और अन्य बिजली उपकरण सही तरीके से बंद हुए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा दफ्तरों में ऐसा कोई भी सामान नहीं होना चाहिए, जिससे आग की घटना हो। इन्हें फायर ड्यूटी रजिस्टर भी बनाना होगा। इसमें रोजाना सारी जांच पड़ताल करने के बाद साइन करने होंगे। फील्ड कार्यालयों में चीफ इंजीनियर फायर सेफ्टी अफसरों की नियुक्ति करेंगे। बिजली बोर्ड के हर ऑफिस के हर कमरे में बैठने वाले उच्च अधिकारी को फायर सेफ्टी अफसर बनाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed