फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   If the barrage gates of Shanan Project's reservoir were not opened on time, there could have been devastation

Himachal: शानन प्रोजेक्ट की रेजरवायर के बैराज गेट समय पर नहीं खुलते तो बरोट में मच सकती थी तबाही

Sun, 12 May 2024 05:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बरोट/मुल्थान/जोगिंद्रनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरोट/मुल्थान/जोगिंद्रनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 12 May 2024 05:00 AM IST
सार

मंडी और कांगड़ा सीमा पर मुल्थान गांव में शुक्रवार को पानी के रिसाव के बाद अगर बरोट स्थित शानन परियोजना की रेजरवायर के बैराज गेट समय पर नहीं खुलते तो बरोट में भी तबाही मच जाती।

विज्ञापन
If the barrage gates of Shanan Project's reservoir were not opened on time, there could have been devastation
मुल्थान में तबाही। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी और कांगड़ा सीमा पर मुल्थान गांव में शुक्रवार को पानी के रिसाव के बाद अगर बरोट स्थित शानन परियोजना की रेजरवायर के बैराज गेट समय पर नहीं खुलते तो बरोट में भी तबाही मच जाती। पंजाब की 110 मेगावाट शानन और हिमाचल राज्य की 66 मेगावाट बस्सी परियोजना को भी भारी नुकसान पहुंचता। शानन प्रोजेक्ट के बरोट में रेजरवायर के कनिष्ठ अभियंता राजन ने बताया कि पानी के रिसाव की जानकारी जैसे ही मिली तो बरोट स्थित रेजरवायर के दो बैराज गेट खोल दिए।

विज्ञापन


शानन परियोजना के सिविल कनिष्ठ अभियंता आदित्य ने बताया कि परियोजना की पुरानी और नई रेजरवायर में करीब 16 लाख मिलियन क्यूबिक मीटर पानी भरा हुआ था। रेजरवायर में इनटेक लेना अगर बंद नहीं किया होता तो इसमें अधिक पानी भर जाता। इससे रेजरवायर के बांध टूटने की भी आशंका बन सकती थी। उधर, बस्सी परियोजना के आरई जितेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह 10 बजे पानी की आपूर्ति कम हो जाने से परियोजना की दो मशीनों में विद्युत उत्पादन रोकना पड़ा। दोपहर एक बजे से देर शाम पांच बजे तक विद्युत उत्पादन न होने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed