{"_id":"650ebfa0db96c3ea2e0cf0e4","slug":"if-action-is-not-taken-in-case-of-assault-on-elderly-they-will-block-the-road-villagers-meet-dc-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: बुजुर्ग से मारपीट मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो चक्का जाम करेंगे, डीसी से मिले ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: बुजुर्ग से मारपीट मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो चक्का जाम करेंगे, डीसी से मिले ग्रामीण
Sat, 23 Sep 2023 04:06 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सलौणी (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सलौणी (हमीरपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 23 Sep 2023 04:06 PM IST
सार
प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधीश को दिए ज्ञापन में कहा कि तीन दिन बीत जाने पर भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों की ओर से धमकियां भी मिल रही हैं।
विज्ञापन
मारपीट मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो चक्का जाम करेंगे
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के उपमंडल बड़सर की करेर पंचायत के करेर में 20 सितंबर की रात हनुमान मंदिर के समीप ढाबे पर बुजुर्ग से हुई मारपीट मामले में ठोस कार्रवाई नहीं होने से खफा पंचायत के लगभग 150 लोगों का प्रतिनिधिमंडल जिलाधीश हमीरपुर हेमराज बैरवा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधीश को दिए ज्ञापन में कहा कि तीन दिन बीत जाने पर भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों की ओर से धमकियां भी मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर जल्द आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्रवासी धरना-प्रदर्शन व चक्का जाम करेंगे। जिलाधीश हेमराज बैरवा ने ग्रामीणों की शिकायत को गौर से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन