Kaza: आइस हॉकी कप का समापन, अध्यक्ष अभय डोगरा ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
आइस हॉकी एसोसिएशन लाहौल-स्पीति और रॉयल एनफील्ड की ओर से भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पांचों गोंपाओं के प्रमुख लामाओं को सम्मानित किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काजा में आइस हॉकी कप के लड़कों के वर्ग में सेंटर जोन और लड़कियों के वर्ग में तोद जोन विजेता रहा। लड़कों में पिन जोन उपविजेता और लड़कियों के वर्ग में शम जोन उपविजेता बना। समापन समारोह में प्रदेश आइस हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय डोगरा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ लाहौल-स्पीति और रॉयल इनफील्ड की ओर से मुख्य अतिथि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पांचों गोंपाओं के प्रमुख लामाओं को भी नवाजा गया। इनमें कीह, काजा, कुंगरी, ढंखर और ताबो से लामा मौजूद रहे। स्पीड स्केट्स की ओपन बॉयज में थिन्नल नोरबू विजेता और उपविजेता तेंजिन दोरजे रहे।
गर्ल्स श्रेणी में तेंजिन देकांग विजेता और अंगरूप चोमो उप विजेता रहीं। मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों को पदक और प्रमाणपत्र देकर नवाजा। विधायक रवि ठाकुर ने स्पीति कप के सफल आयोजन के लिए आयोजक कमेटी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शीतकालीन खेलों को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव सहायता कर रही है। इसी कड़ी में पहली बार स्पीति में आइस हॉकी कप करवाया गया। सरकार स्पीति में आइस हॉकी का आधारभूत ढांचा विकसित करने की दिशा में तीव्र गति से कार्य कर रही है। इस मौके पर एडीसी राहुल जैन, एसडीएम हर्ष अमरेंद्र नेगी, तहसीलदार भूमिका जैन, बीडीओ दीक्षित राणा और विद्युत विभाग के एसडीओ पीयूष मौजूद रहे।
फुचोंक बांगचुक और तेंजिन दिग्योंग सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
लड़कों के वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी फुचोंक बांगचुक और लड़कियों के वर्ग में तेंजिन दिग्योंग सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने। मुख्य कोच अमित बेलबाल सहित सभी प्रशिक्षकों को स्मृति चिह्नन देकर सम्मानित किया। पदमा नाडोल, पन्मा छोमो, तेंजिन छोडोन, छेरिंग दोरजे, छेरिंग यांगचुक, तेंजिन, तेंजिन डोल्मा, तेंजिन तोमदन, प्रशांत ठाकुर और जॉमकित को आइस हॉकी उपकरण दिए गए। यह उपकरण हिमालय एक्सपीरियंस की ओर से मंयक भोजने, किंजल पटेल और सुधीर आहूजा ने दिए।