{"_id":"5dfcb24e8ebc3e87c20e54ee","slug":"ice-hockey-coaching-camp-and-tournament-in-kaza-in-lahaul-spiti-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइनस डिग्री तापमान में 12500 फीट ऊंचे रिंक में शुरू हुई आईस हॉकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइनस डिग्री तापमान में 12500 फीट ऊंचे रिंक में शुरू हुई आईस हॉकी
Fri, 20 Dec 2019 05:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 20 Dec 2019 05:07 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माइनस डिग्री तापमान में 12500 फीट ऊंचे हिमाचल के सबसे ऊंचे आईस हॉकी रिंक में खेल गतिविधियां शुरू हो गई हैं। लाहौल-स्पीति के काजा में शुक्रवार को पहली बार आईस हॉकी कोचिंग कैंप एवं टूर्नामेंट शुरू हुआ। यह 20 से 29 दिसंबर तक चलेगा। इसका शुभारंभ कृषि जनजातीय एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने किया।
विज्ञापन
कर्नल डॉ. जयप्रकाश डोगरा स्काउट बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। लद्दाख वुमन आईस हॉकी फाउंडेशन लेह और युवा सेवाएं और खेल विभाग काजा के सहयोग से कोचिंग कैंप लगाया जा रहा है। इसमें 45 छात्र-छात्राओं को खेल की बारीकियां सिखाई जाएंगी। रामलाल मारकंडा ने कहा कि लाहौल-स्पीति में विंटर स्पोर्ट्स की अपार संभावनाएं हैं। आने वाले समय में आईस हॉकी और स्कीइंग को प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन
किब्बर में बर्फानी तेंदुआ देखने हर साल लाखों लोग आते हैं। ऐसे में आईस हॉकी स्टेडियम से भी पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने आईस हॉकी और स्कीइंग के लिए 15-15 लाख देने की घोषणा की। उन्होंने लद्दाख आईस वुमन हॉकी फाउंडेशन से आग्रह है किया कि स्पीति के खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जाए, जिससे राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यहां के युवा प्रतिनिधित्व कर सकें।
विज्ञापन
शिविर के बाद प्रतिभागियों को एडवांस कोचिंग के लिए लद्दाख भेजा जाएगा। इस दौरान आने वाले खर्च का प्रावधान किया जाएगा। मुख्यातिथि ने लद्दाख वुमन आईस हॉकी फाउंडेशन की खिलाड़ी स्टाजिंग चोस्तो, रिंचन डोलमा और टाशी डोल्कर को सम्मानित किया। लद्दाख वुमन आईस हॉकी फाउंडेशन के सदस्य कुंगा तंडुप और संजीवन राय को भी सम्मानित किया।
एडीएम ज्ञान सागर नेगी ने कहा कि स्पीति में पांच महीनों तक बर्फ रहती है। इसके बाद भी यहां के लोग बेहतरीन जीवनयापन करते हैं। इस दौरान एसडीएम जीवन सिंह नेगी, टीएसी सदस्य राजेंद्र बोध, लोबजंग बोध, पलजोर बोध, डीएफओ हरदेव नेगी, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग से स्कालजंग, मनोज कुमार नेगी, टशी ज्ञामछो तथा राकेश कुमार मौजूद रहे।