{"_id":"62065447d8c6bf26c230e7b6","slug":"icdeol-admission-schedule-from-12-february-to-28-february-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"इक्डोल में प्रवेश का शेड्यूल तय, ऑनलाइन आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इक्डोल में प्रवेश का शेड्यूल तय, ऑनलाइन आवेदन शुरू
Fri, 11 Feb 2022 05:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 11 Feb 2022 05:53 PM IST
सार
12 फरवरी को पोर्टल खोल दिया जाएगा, जो 28 फरवरी तक खुला रहेगा। इक्डोल निदेशक प्रो. कुलवंत पठानिया ने प्रवेश के लिए तय किए गए शेड्यूल को जारी किया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इक्डोल ने प्रवेश प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इक्डोल में संचालित किए जा रहे विभिन्न यूजी, पीजी डिग्री और डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए 12 फरवरी से ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए 12 फरवरी को पोर्टल खोल दिया जाएगा, जो 28 फरवरी तक खुला रहेगा। इक्डोल निदेशक प्रो. कुलवंत पठानिया ने प्रवेश के लिए तय किए गए शेड्यूल को जारी किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि तय की गई समय अवधि के भीतर प्रदेश भर के छात्र इक्डोल से चलाए जा रहे विभिन्न पीजी एमए के 13 कोर्स एमए हिंदी, इंग्लिश, अर्थशास्त्र, इतिहास, संगीत, संस्कृत , लोक प्रशासन, समाजशास्त्र , राजनीतिक शास्त्र, एमकॉम, पत्रकारिता और जनसंपर्क, एमबीए की 300, बीएड की 450 सीटों के अलावा डिप्लोमा कोर्स में डिप्लोमा इन टूरिस्ट गाइड, योग अध्ययन, कंप्यूटर एप्लीकेशन और डाटा साइंस में प्रवेश ले सकेंगे।
विज्ञापन
वहीं यूजी कोर्स में बीए और बीकॉम के लिए यह प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इच्छुक छात्र 12 से 28 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए छात्र दूरभाष संख्या - 0177-2833419, 2833444, 2832239 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन