फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   IAS prabodh saxsena appointed chief secretary himachal pradesh

Himachal News: मुख्य सचिव बने प्रबोध सक्सेना, राम सुभग सिंह सीएम के प्रधान सलाहकार

Sun, 01 Jan 2023 12:10 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 01 Jan 2023 12:10 AM IST
सार

हिमाचल के नए मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना होंगे। सक्सेना 1990 बैच के हिमाचल प्रदेश काडर के आईएएस अधिकारी हैं और वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
IAS prabodh saxsena appointed chief secretary himachal pradesh
प्रबोध सक्सेना, राम सुभग सिंह, संजय गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मुख्य सचिव के पद पर शनिवार देर रात फैसला ले लिया। हिमाचल के नए मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना होंगे। सक्सेना की यह नियुक्ति मुख्य सचिव आरडी धीमान की सेवानिवृत्ति के बाद की गई है। धीमान शनिवार को रिटायर हो गए।

विज्ञापन


सक्सेना 1990 बैच के हिमाचल प्रदेश काडर के आईएएस अधिकारी हैं और वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। शनिवार तक वह अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त और कार्मिक के पद पर नियुक्त रहे हैं। रात 11:00 बजे इनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी की गई।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सक्सेना से अन्य वरिष्ठ अधिकारियों राम सुभग सिंह और संजय गुप्ता को भी मुख्य सचिव पद के बराबर की नियुक्तियां दी हैं। ये सीधे मुख्यमंत्री को रिपोर्ट करेंगे। 1988 बैच के आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता प्रधान सलाहकार जन शिकायत निवारण के पद पर नियुक्त थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब वह मुख्य सचिव के बराबर के रैंक पर काम करते हुए रोपवे कॉरपोरेशन के एमडी और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे। वहीं, 1987 बैच के आईएएस अधिकारी प्रधान सलाहकार प्रशासनिक सुधार राम सुभग सिंह अब मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार होंगे। वह विशेष मुख्य सचिव ऊर्जा और बिजली बोर्ड के अध्यक्ष का कार्यभार भी संभालेंगे। ये दोनों मुख्य सचिव के बजाय मुख्यमंत्री को रिपोर्ट करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed