फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   IAS officer Ashutosh Garg appointed private secretary to Union Health Minister JP Nadda

Shimla: आईएएस अधिकारी आशुतोष गर्ग केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के निजी सचिव नियुक्त

Wed, 10 Jul 2024 09:21 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 10 Jul 2024 09:21 AM IST
सार

वर्ष 2014 बैच के आईएएस अधिकारी और पूर्व जिलाधीश कुल्लू आशुतोष गर्ग को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का निजी सचिव नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन
IAS officer Ashutosh Garg appointed private secretary to Union Health Minister JP Nadda
आईएएस अधिकारी आशुतोष गर्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कैडर के आईएएस अफसर आशुतोष गर्ग केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के निजी सचिव नियुक्त किए गए हैं। भारत सरकार ने प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना को गर्ग की नियुक्ति से संबंधित पत्र जारी किया है। गर्ग आगामी पांच साल के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ काम करेंगे।

विज्ञापन


2014 बैच के आईएएस अफसर गर्ग जिला हमीरपुर के रहने वाले हैं। केंद्रीय कार्मिक विभाग की उप सचिव पूजा जैन की ओर से गर्ग की नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं। गर्ग वर्तमान में हिमाचल सरकार में विशेष सचिव कार्मिक एवं वित्त के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले उपायुक्त कुल्लू और लोकसेवा आयोग के सचिव पद भी कार्य कर चुके हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2014 में जब नड्डा केंद्रीय मंत्री बने थे, तब भी उन्होंने हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले आईएएस अफसर अमनदीप गर्ग और रितेश चौहान को यह जिम्मेदारी सौंपी थी। अब उन्होंने दोबारा से हिमाचल प्रदेश के आईएएस अफसर पर भरोसा जताया है। अब गर्ग के प्रतिनियुक्ति पर जाने से प्रदेश में अफसरों की कमी और गहराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed