फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   IAS Manish Garg and Amandeep Garg will go to Delhi, crisis of officers deepens in the Himachal

हिमाचल: आईएएस मनीष गर्ग और अमनदीप गर्ग जाएंगे दिल्ली, प्रदेश में और गहराया अफसरों का संकट

Thu, 08 Aug 2024 10:22 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 08 Aug 2024 10:22 AM IST
सार

प्रदेश के दो आईएएस अधिकारी मनीष गर्ग और अमनदीप गर्ग केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जाएंगे। केंद्रीय कैबिनेट कमेटी ने दोनों अधिकारियों को विभागों की जिम्मेवारियां सौंप दी हैं। 

विज्ञापन
IAS Manish Garg and Amandeep Garg will go to Delhi, crisis of officers deepens in the Himachal
आईएएस अधिकारी मनीष गर्ग व अमनदीप गर्ग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के दो आईएएस अधिकारी मनीष गर्ग और अमनदीप गर्ग केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जाएंगे। केंद्रीय कैबिनेट कमेटी ने दोनों अधिकारियों को विभागों की जिम्मेवारियां सौंप दी हैं। इस बाबत कार्मिक मंत्रालय ने भी मंजूरी दी है। प्रदेश सरकार की ओर से रिलीव करने के बाद दोनों अधिकारी दिल्ली में सेवाएं देंगे। इन दोनों अधिकारियों के दिल्ली जाने से प्रदेश में अफसरों का संकट अब और गहरा जाएगा। 1996 बैच के आईएएस अधिकारी मनीष गर्ग प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और प्रधान सचिव निर्वाचन के पद पर कार्यरत हैं। इन्हें केंद्रीय चुनाव आयोग में डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर नियुक्त किया गया है। उन्हें वेतन अतिरिक्त सचिव रैंक का मिलेगा।

विज्ञापन


1999 बैच के आईएएस अधिकारी और प्रदेश के प्रधान सचिव वन और कार्मिक अमनदीप गर्ग को केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव पद पर तैनाती दी गई है। हिमाचल में आईएएस की कैडर स्ट्रेंथ 153 की है। अभी 111 अधिकारी राज्य में सेवाएं दे रहे हैं। दो और अधिकारियों के दिल्ली जाने से आईएएस अधिकारियों की संख्या 109 रह जाएगी। हिमाचल प्रदेश कैडर के आईएएस अफसरों का दिल्ली जाने का मोह नहीं छूट रहा है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जाने वाले अधिकारियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन


आईएएस अमनदीप गर्ग, मनीष गर्ग ने काफी समय से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए आवेदन किया हुआ था। इनके अलावा शाइनामोल, प्रियतू मंडल, रोहन चंद ठाकुर, मानसी सहाय और अरिंदम चौधरी ने भी आवेदन किया हुआ है। 16 वरिष्ठ आईएएस अफसर पहले से ही दिल्ली सहित अन्य राज्यों में सेवाएं दे रहें हैं। हिमाचल कैडर के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी इस वर्ष सेवानिवृत्त भी होने हैं। प्रदेश में सलाहकार के पद पर कार्यरत निशा सिंह नवंबर 2024 और केंद्रीय शिक्षा सचिव के संजय मूर्ति दिसंबर में सेवानिवृत्त होने है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये अधिकारी पहले ही केंद्रीय प्रतिनियुुक्ति पर
इनके अलावा आईएएस अधिकारियों में अनुराधा ठाकुर, भरत खेड़ा, डॉ. रजनीश, सुभाशीष पंडा, पुष्पेंद्र राजपूत, आर सेलवम, रितेश चौहान, ललित जैन, ऋगवेद ठाकुर, देवश्वेता बनिक और पंकज राय केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। नंदिता गुप्ता और मीरा मोहंती भी इन दिनों दिल्ली में सेवारत हैं। उधर, सचिव डॉ. अभिषेक जैन लंबी छुट्टी पर हैं। प्रदेश के लिए राहत भरी बात है कि अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर केके पंत इसी सप्ताह हिमाचल लौट जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed