{"_id":"5f748d748ebc3e9bf6236642","slug":"i-was-a-village-clown-people-used-to-laugh-at-me-in-childhood-kangana-ranaut","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव की जोकर थी मैं, बचपन में लोग मुझ पर हंसते थे: कंगना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव की जोकर थी मैं, बचपन में लोग मुझ पर हंसते थे: कंगना
Wed, 30 Sep 2020 07:22 PM IST
Krishan Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 30 Sep 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
अभिनेत्री कंगना रणौत
- फोटो : Twitter: @KanganaTeam
शिवसेना और पार्टी सांसद संजय राउत के साथ जारी तनाव के बीच अभिनेत्री कंगना रणौत ने बुधवार को अपने बचपन की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर शेयर कीं। बचपन को याद करते हुए कंगना ने लिखा, मैं गांव की जोकर थी और लोग मुझ पर हंसते थे। मैं बचपन में अपने बाल खुद काटा करती थी। कंगना ने लिखा, जब मैं छोटी थी, मैं खुद को मोतियों से सजाती थी, अपने बाल खुद काट लेती थी।
विज्ञापन
घुटनों से ऊपर तक ऊंचे मोजे और हील्स पहनती थी। लोग मुझ पर हंसते थे। गांव की जोकर होने से लेकर लंदन, पेरिस न्यूयॉर्क फैशन वीक की फ्रंट रो में बैठने तक मैंने अहसास किया, फैशन कुछ नहीं, बस खुद को साबित करने का तरीका है। कंगना एक और फोटो शेयर की। इसमें वह फूलों के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो के साथ कंगना ने लिखा, एक आग का दरिया है और डूब के जाना है।
विज्ञापन