फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Hydro Engineering College Principal suspended in sexual harassment case, government took action

Himachal: यौन उत्पीड़न मामले में हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का प्राचार्य निलंबित, सरकार ने की कार्रवाई

Tue, 27 May 2025 01:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 27 May 2025 01:56 PM IST
सार

यौन उत्पीड़न के आरोप में राज्य सरकार ने हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर के निदेशक कम प्राचार्य को निलंबित कर दिया है। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन
Hydro Engineering College Principal suspended in sexual harassment case, government took action
हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला। फाइल फोटो

विस्तार

हिमाचल सरकार ने यौन उत्पीड़न के मामले में बंदला हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक एवं प्राचार्य हिमांशु मोंगा को निलंबित कर दिया है। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बताया कि यौन उत्पीड़न शिकायत निवारण समिति की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। रिपोर्ट में प्राचार्य के खिलाफ छात्राओं के आरोप सही पाए गए हैं। निलंबन के दौरान प्राचार्य का मुख्यालय तकनीकी शिक्षा निदेशालय सुंदरनगर तय किया गया है।

विज्ञापन


हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य पर कई छात्राओं ने यौन उत्पीड़न और अनुचित व्यवहार करने के आरोप लगाए थे। आरोपों के बाद यौन उत्पीड़न शिकायत निवारण समिति को जांच सौंपी गई। तीन महिला सदस्यों की कमेटी ने तीन दर्जन छात्राओं से बात की। कुछ छात्राओं ने प्राचार्य की ओर से भेजे संदेश भी दिखाए।
विज्ञापन


इस मामले में पहली शिकायत 8 अप्रैल को सुंदरनगर इंजीनियरिंग कॉलेज के एक पूर्व छात्र ने समग्र ई-समाधान पर की थी। 22 मई को प्राचार्य की एक वीडियो और छेड़छाड़ को लेकर की शिकायत की कॉपी वायरल हो गई। इसी दिन शाम को छात्र-छात्राओं ने कॉलेज में करीब पांच घंटे प्रदर्शन किया। उसी रात पुलिस ने एक छात्रा के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया। छात्रा ने अस्पताल में उपचाराधीन होने के दौरान प्राचार्य द्वारा छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बिलासपुर के एएसपी शिव चौधरी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 15 दिन में कोर्ट में चालान पेश कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed