{"_id":"650fe048529f2fe9b20f0b63","slug":"husband-turns-out-to-be-a-thief-steals-wife-s-jewelery-and-sells-it-to-goldsmith-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पति ही निकला चोर, पत्नी के गहने चुराकर बेच दिए सुनार को, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पति ही निकला चोर, पत्नी के गहने चुराकर बेच दिए सुनार को, जानें पूरा मामला
Sun, 24 Sep 2023 12:39 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 24 Sep 2023 12:39 PM IST
सार
पुलिस थाना बरमाणा के तहत पति ने ही अपनी पत्नी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। आरोपी के पिता ने बरमाणा थाना में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
गहने चोरी(सांकेतिक)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के पुलिस थाना बरमाणा के तहत पति ने ही अपनी पत्नी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। आरोपी के पिता ने बरमाणा थाना में मामला दर्ज कराया है। पिता के अनुसार बेटे ने चोरी की बात स्वयं कबूली है। चोरी करने के बाद उसने गहनों को सुनार की दुकान पर बेच दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है
विज्ञापन
। शिकायत में बलदेव निवासी गांव सुई जिला बिलासपुर ने बताया है कि बेटे सतीश कुमार की शादी में बहू को सोने की एक बेसर, एक टीका, चाक, सोने की अंगूठी बनवाई थे, जिनकी कीमत 90 हजार रुपये है। बहू इन गहनों को अपने कमरे में अलमारी में रखती थी। अलमारी से गहने गायब मिले। जब बेटे सतीश कुमार से पूछा तो उसने बताया कि कुछ दिन पहले गहनों को चोरी करके भड़ेतर में सुनार की दुकान पर बेच दिया है। एएसपी शिव कुमार चौधरी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन