फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Husband and wife came to visit Himachal by making fake coronavirus negative report, police fir registered

फर्जी कोरोना निगेटिव रिपोर्ट बनाकर हिमाचल घूमने पहुंचे पति-पत्नी, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Wed, 08 Jul 2020 09:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 Jul 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Husband and wife came to visit Himachal by making fake coronavirus negative report, police fir registered
फर्जी कोरोना रिपोर्ट लेकर पहुंचे पति-पत्नी। - फोटो : अमर उजाला

पर्यटकों के लिए बेशक हिमाचल सरकार ने अपनी सीमाएं खोल दी हैं लेकिन कुछ पर्यटक इसका गलत इस्तेमाल भी कर रहे हैं। कांगड़ा में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। कांगड़ा की खूबसूरत वादियां निहारने के लिए दिल्ली से पर्यटक पति और पत्नी ने छह जुलाई की कोरोना की फर्जी निगेटिव रिपोर्ट बनाकर जिले में एंट्री ले ली। दोनों की पहचान 25 वर्षीय अंकित चौधरी और उनकी पत्नी निकिता निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन को जब शक हुआ तो उन्होंने कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट को क्रॉस चेक करने के लिए दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भेजा।

विज्ञापन


अस्पताल से कहा गया कि कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट फर्जी है। इसके बाद एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने तुरंत पर्यटक पति और पत्नी को पालमपुर के भवारना के गुग्गा सलोह के एक होटल में ढूंढा और परौर स्थित क्वारंटीन केंद्र में भेज दिया। दोनों पर नूरपुर पुलिस थाने में धोखाधड़ी और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अब दोनों की कोरोना जांच कराई जाएगी, इसके बाद रिपोर्ट के आधार पर इनके ऊपर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसपी विमुक्त रंजन ने बताया कि यदि दंपती की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो पहले इनका इलाज कराया जाएगा, फिर इन्हें गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन


ऐसे पकड़ा दंपती
पुलिस के अनुसार दिल्ली के पति और पत्नी ने मंगलवार को भी कांगड़ा जिले में एंट्री करने की कोशिश की थी। दोनों को नूरपुर के पास कंडवाल बैरियर पर पुलिस ने रोक लिया था। दोनों ने पुलिस को कहा कि उन्होंने टेस्ट करवाया है। पुलिस ने इस रिपोर्ट को नहीं माना और कोरोना का आरटी पीसीआर टेस्ट करवाने के लिए कहा। उसके बाद बुधवार सुबह को कंडवाल बैरियर पर दंपती फिर से पहुंच गया। दोनों ने पुलिस को आरटी पीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोनों को जिले में एंट्री दे दी गई। दोनों ने पालमपुर के होटल में पांच दिन के लिए बुकिंग करवाई थी। दोनों होटल में किसी कारणवश नहीं ठहरे। दोनों भवारना के पास सलोह पैलेस में ठहरे। एसपी विमुक्त रंजन को शक हुआ। उन्होंने तुरंत अपने सूत्रों से दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में क्रॉस चेकिंग के लिए रिपोर्ट भेजी जिसके बाद दंपती के फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ। दंपती अपनी गाड़ी में आया था। हालांकि, दंपती अभी भी अड़ा हुआ है कि उनकी कोरोना की रिपोर्ट असली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed