{"_id":"5e3aaef48ebc3ee5da516bdd","slug":"hunger-strike-and-protest-by-unemployed-physical-education-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूख हड़ताल के साथ मंत्रियों, विधायकों का घेराव करेंगे बेरोजगार शारीरिक शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूख हड़ताल के साथ मंत्रियों, विधायकों का घेराव करेंगे बेरोजगार शारीरिक शिक्षक
Wed, 05 Feb 2020 05:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांगड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांगड़ा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 05 Feb 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद कांगड़ा मैदान में बुधवार को बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों की बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप घई की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हर वर्ग की नियुक्तियां की जा रही हैं, लेकिन प्रदेश के स्कूलों में बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों के दो हजार पदों को नहीं भरा जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार खेल इंडिया को बढ़ावा देने की बात कर रही है। वहीं हिमाचल में शारीरिक शिक्षकों के हजारों पदों को नहीं भरा जा रहा है।
विज्ञापन
प्रदेश में कुछ ऐसे स्कूल हैं, जहां बच्चों को शारीरिक शिक्षा के प्रति रुझान तो है, लेकिन इन स्कूलों में शिक्षक ही नहीं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार का बेरोजगार शारीरिक अध्यापकों को लेकर सौतेला व्यवहार रहा, तो आने वाले समय में शारीरिक शिक्षक आंदोलन करेंगे और सरकार के मंत्री और विधायकों का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
जिला अध्यक्ष अनिल ने कहा कि अगर सरकार ने आने वाले बजट सत्र में शारीरिक शिक्षकों के पदों को भरने की घोषणा नहीं की तो बेरोजगार शिक्षक जिले भर में आंदोलन करेंगे और भूख हड़ताल में बैठ जाएंगे। इस अवसर पर बेरोजगार शारीरिक शिक्षक सुनील चटानी, संजीव, आशीष, राहुल, अशोक, देशराज, राजपाल, विपिन राणा, विशाल, अनूप, विपिन, नरेंद्र और नरेश मौजूद रहे।
विज्ञापन