Sadbhavna March In Shimla: सैकड़ों लोगों ने निकाला सद्भावना मार्च, सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की ली शपथ
शिमला के संजाैली स्थित मस्जिद में कथित अवैध निर्माण को लेकर गरमाए मामले पर शुक्रवार सुबह माकपा, कांग्रेस व आप समेत सैकड़ों लोगों ने सद्भावना मार्च निकाल निकाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपायुक्त कार्यालय के बाहर सुबह 11:00 बजे के करीब विभिन्न समुदायों के लोग इकट्ठा हुए। पोस्टर के जरिये शांति बनाए रखने की अपील की। नाज चौक पर नगर निगम के महापौर रहे संजय चौहान ने लोगों से अपील कि वह सभी शांतिपूर्ण तरीके से माल रोड, स्कैंडल होते हुए रिज मैदान पहुंचे। 12:32 बजे जब लोग आगे बढ़ने लगे तो पुलिस की टीम नेताओं को रोकने का प्रयास करने लगी। लेकिन जब उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से जाने की बात कही तो उन्हें जाने दिया गया। इसके बाद 12:48 पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाए रखने की अपील के बाद मार्च खत्म हुआ।
इस अवसर पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडी के भूतपूर्व निदेशक प्रो. चेतन सिंह, पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव दीपक सानन, आईएएस अजय शर्मा, प्रो. घनश्याम चौहान, प्रो. राजेंद्र चौहान, प्रो. विजय कौशल, प्रदेश उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट संजीव भूषण, पूर्व विधायक राकेश सिंघा, पूर्व महापौर मनोज कुमार, संजय चौहान, पूर्व उपमहापौर टिकेंद्र पंवर, माकपा सचिव ओंकार शाद, आप नेता चमन राकेश आजटा, संजय शर्मा, मनमोहन सिंह, निरंकारी सभा के कैप्टन एनपीएस भुल्लर, वांबेडकर सभा संयोजक प्रीत पाल सिंह मट्टू, सेवानिवृत प्राचार्य एस डोगरा, प्रो. सत्या चौहान, मौलाना मुमताज अहमद कासमी, महफूज मालिक, काजी इरशाद, अब्दुल रहीम, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद पीरू, हिमाचल किसान सभा प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह तंव और सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा आदि मौजूद रहे।
यह ली शपथ
रिज मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समीप शिमला शहर के नागरिकों ने धर्म, जाति, क्षेत्र, लिंग, नस्ल से ऊपर उठकर देश की एकता व अखंडता के लिए कार्य करने, आपसी भाईचारे, अमन चैन व शांति को कायम रखने, लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को कायम रखने की शपथ ली। कहा कि देश के संविधान को चुनौती देने वाली सांप्रदायिक शक्तियों का डटकर मुकाबला करेंगे।
#WATCH | Himachal Pradesh: Local residents and political parties in Shimla take out a peace march in a bid to maintain peace and harmony in the state. pic.twitter.com/x1zb45apo0
— ANI (@ANI) September 27, 2024
उपद्रव फैलाने वालों को करेंगे पुलिस के हवाले
शहर में शांति व्यवस्था भंग करने व उपद्रव फैलाने वालों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया जाएगा। कहा कि राज्य सरकार से अपील की है कि वह सभी समुदायों के लोगों व उनके लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करें- संजय चौहान, पूर्व महापौर एमसी शिमला।
सांप्रदायिक हिंसा ने हिमाचल की छवि की धूमिल
बीते दिनों सुनियोजित सांप्रदायिक हिंसा ने देश व विदेश में हिमाचल प्रदेश की छवि को धूमिल किया है। कहा कि जनता भाईचारा स्थापित कर एकता बनाए रखे। - राकेश सिंघा, पूर्व विधायक।
हिमाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री यशवंत सिंह परमार की बेटी उर्मिला कंवर भी सद्भावना मार्च में शामिल हुईं। 81 साल की उर्मिला ने रिज मैदान पर बातचीत के दौरान कहा कि वह कोटगढ़ से स्वयं गाड़ी चलाकर आई हैं और सभी से शांति बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आज जैसा माहौल बना है, ऐसा कभी अपने जीवनकाल में नहीं देखा। वह राजनीति को इसके लिए जिम्मेवार मानती हैं।