{"_id":"6252ec363c8dd26b4b665985","slug":"hunarbaaz-talent-show-himachal-police-orchestra-band-harmony-of-the-pines-reached-in-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: हुनरबाज शो के फाइनल राउंड में पहुंचा हिमाचल पुलिस बैंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: हुनरबाज शो के फाइनल राउंड में पहुंचा हिमाचल पुलिस बैंड
Sun, 10 Apr 2022 08:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 10 Apr 2022 08:11 PM IST
सार
अभिनेत्री यामी गौतम और निमृत कौर ने पुलिस बैंड के कलाकारों के साथ स्टेज पर जमकर ठुमके लगाए। बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन ने भी प्रस्तुति को सराहा।
विज्ञापन
पुलिस बैंड के कलाकारों के साथ स्टेज पर नाचतीं यामी गौतम और निमृत कौर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल पुलिस बैंड ‘द हारमनी ऑफ पाइन’ टीम टीवी चैनल के एक शो हुनरबाज के फाइनल में पहुंच गई है। रविवार को हुए शो में हिमाचल पुलिस की टीम ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर फाइनल राउंड में जगह बनाई। पुलिस जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए अभिनेत्री निमृत कौर शो में पहुंचीं। हिमाचल की यामी गौतम और निमृत कौर ने पुलिस बैंड के कलाकारों के साथ स्टेज पर जमकर ठुमके लगाए।
विज्ञापन
बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन ने भी प्रस्तुति को सराहा। पुलिस बैंड ने पानी दा रंग बेख के... तेरे लिए दुनिया छोड़ दी गाना गाया। इससे पहले करण जौहर, मिथुन चक्रवर्ती, सोनाक्षी सिन्हा, हेमा मालिनी, सोनाक्षी सिन्हा और रोहित शेट्टी भी टीम की तारीफ कर चुके हैं।
विज्ञापन
शो के फाइनल तक के सफर में पुलिस बैंड ऑर्केस्ट्रा के इंचार्ज विजय कुमार, एएसआई ठाकुर दास, हेड कांस्टेबल नरेश, राजेश कुमार, कांस्टेबल कार्तिक शर्मा, मंजीत सिंह, मनमोहन शर्मा, हितेश भारद्वाज, आशीष कुमार, दलीप शर्मा, कमल थापा और प्रशांत घोष पुलिस बैंड टीम का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
प्रदेश पुलिस की तीन वीरांगनाएं कांस्टेबल कृतिका तंवर, कशिश शांडिल और दीपिका मुस्कान भी वाहवाही बटोर रही हैं। हिमाचल पुलिस बैंड ऑर्केस्ट्रा के इंचार्ज एवं सब इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि टीम को देश और प्रदेश के लोगों से वोट की जरूरत है। हुनरबाज एप के माध्यम से सोमवार सुबह 10:00 बजे तक वोटिंग लाइन खुली रहेगी।