फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   human trafficking case registered in una by police

होटलों में करवाई जा रही थी बंधुआ मजदूरी, फिर पुलिस ने की ये कार्रवाई

Tue, 26 Sep 2017 08:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Tue, 26 Sep 2017 08:56 AM IST
विज्ञापन
human trafficking case registered in una by police

दिल्ली की एक एनजीओ की मदद से नामी होटलों और पोल्ट्री फार्मों में बतौर बंधुआ मजदूर काम कर रहे लगभग एक दर्जन मजदूरों को सोमवार को छुड़ाया गया। इसके बाद उन्हें एसडीएम ऊना पृथीपाल के समक्ष पेश किया गया। जहां से उन्हें घर भेजने के आदेश हुए। 

विज्ञापन


एसडीएम के निर्देशों पर पीड़ित मजदूरों को होटलों और पोल्ट्री फार्म के मालिकों से लगभग चार लाख रुपये मुआवजा भी दिलवाया गया। अब इन मजदूरों को इनके गृह क्षेत्रों को भेजा जा रहा है। जबकि एक टीम गठित कर आरोपी दलाल रामविलास को दबोचने के लिए भेज दी गई है।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरों के पक्ष में आवाज उठाने वाली दिल्ली की नेशनल कैंपेन कमेटी फॉर इरेडिकेशन ऑफ बांडेड लेबर ने 12 बंधुआ मजदूरों को छुड़वाने में सफलता हासिल की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनजीओ की शिकायत पर जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर ऊना जिला के दो नामी होटलों और एक पोल्ट्री फार्म से इन मजदूरों को छुड़वाया। एनजीओ के संचालक निर्मल गुराना ने बताया कि उनकी संस्था के पास शिकायत आई थी, जिस पर संस्था ने अभियान चलाकर रैकेट का पर्दाफाश किया है। 

बताया जा रहा है सभी मजदूर दिल्ली के एक ठेकेदार द्वारा लगभग छह माह पहले जिला ऊना के विभिन्न स्थानों पर काम पर लगाए गए थे। लेकिन इन्हें आज दिन तक न ही वेतन मिला और न ही सुविधाएं दी गईं। 

आरोपी दलाल इन होटल मालिकों से मजदूरों को मिलने वाला वेतन लेकर चलता बना। तब से ये बंधुआ मजदूर बनकर काम कर रहे थे। ये मजदूर त्रिपुरा व आसाम के रहने वाले हैं। गौर हो कि ऊना जिला में ईंट भट्टों पर ऐसे मामले सामने आते रहे हैं, लेकिन होटलों और मुर्गीखाने में इस तरह के मामले पहली बार सामने आए हैं। 

एसडीएम ने पीड़ितों को दिलाया चार लाख मुआवजा
एसडीएम ऊना पृथीपाल सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन ने इस मामले में कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि बंधुआ मजदूरी करवाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पीड़ित मजदूरों को चार लाख रुपये के करीब मुआवजा दिलवाया गया है। इनको इनके गृह क्षेत्र में भेजने की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि बंधुआ मजदूरी को सहन नहीं किया जाएगा। मामला मानव तस्करी से तो नहीं जुड़ा है, इसकी भी जांच की जा रही है।

एजेंट ने उपभोक्ता के खाते से निकाले 20 लाख रूपये

human trafficking case registered in una by police

डाकखाने के एक एजेंट पर उपभोक्ता के खाते से 20 लाख रुपये निकालने का आरोप लगा है। पीड़ित उपभोक्ताओं ने मामले की शिकायत नंगल पुलिस को सौंपी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी एजेंट के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए हैं। 

जानकारी के अनुसार जिला ना के देहलां निवासी केवल कृष्ण ने शिकायत दर्ज करवाई है कि नंगल का एक एजेंट डाक विभाग में बचत खाते और एफडी करने का काम करता है। उसके पास उन्होंने बचत खाता एवं एफडी करवा रखी थी। वह खाते की पास बुक पास की रखता था।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि कथित एजेंट ने हेराफेरी करते हुए खाते से 20 लाख रुपये की राशि निकाल ली। जब इसका पता चला तो एजेंट ने उसे 25 लाख का चेक दे दिया, लेकिन आरोपी एजेंट की ओर से दिया गया चेक बाउंस हो गया। इसके बाद पैसे वापस करने से साफ मना कर दिया।

इसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को सौंपी। उधर, नंगल थाना प्रभारी पवन चौधरी ने बताया कि देहला निवासी केवल कृष्ण की शिकायत पर एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत

human trafficking case registered in una by police

पुलिस थाना हरोली के तहत गांव सिंगा में एक 19 वर्षीय युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। युवक की पहचान दलजीत सिंह पुत्र शमशेर सिंह निवासी सिंगा के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
युवक ने जहरीला पदार्थ किन कारणों के चलते खाया, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार सिंगा निवासी दलजीत सिंह ने सोमवार सुबह अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे ऊना अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, डीएसपी अजय राणा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed