फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   huge uproar and protest outside youth house regarding case of minor who missing for week

Himachal News: लापता नाबालिग के मामले में हंगामा प्रदर्शनकारियों पर पथराव, कई चोटिल; जानें पूरा मामला

Fri, 13 Jun 2025 10:14 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)। Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 13 Jun 2025 10:14 PM IST
सार

5 जून से एक कथित नाबालिग लापता है। परिजनों ने अपहरण का अंदेशा जताया है। शुक्रवार को माजरा दो-सड़का के समीप सैंकड़ों ग्रामीण व विभिन्न संगठनों के लोग एकत्रित हो गए। इसके बाद शाम को फिर युवक के घर के बाहर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
huge uproar and protest outside youth house regarding case of minor who missing for week
आक्रोशित परिजनों ग्रामीणों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माजरा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत एक गांव की कथित नाबालिग एक सप्ताह से लापता है। एक विशेष समुदाय के लड़के पर संदेह किया जा रहा है। मंगलवार रात को भी नाबालिग के परिजनों, ग्रामीणों व विभिन्न संगठनों ने हंगामा किया था। 

विज्ञापन


शुक्रवार को माजरा दोसड़का के समीप सैकड़ों ग्रामीण व विभिन्न संगठनों के लोग एकत्रित हुए। इसके बाद शाम को फिर युवक के घर के बाहर एकत्रित होकर  प्रदर्शन किया। देहरादून पांवटा से कालाअंब एनएच-07 पर आंशिक चक्का जाम लगाया। फिर शाम पांच बजे लोगों ने प्रदर्शन किया। विशेष समुदाय के ग्रामीणों ने प्रदर्शनकारियों पर पथराव कर दिया। इसमें एएसआई, हेड कांस्टेबल समेत आठ लोगों को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन


 

मौके पर विधायक पांवटा साहिब सुखराम चौधरी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, एसपी एनएस नेगी, एएसपी योगेश रोल्टा, एसडीएम पांवटा जीएस चीमा व डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर व डीएसपी मुख्यालय रमाकांत ठाकुर सहित माजरा के थाना प्रभारी ने लोगों को समझाने का प्रयास किया।  मिली जानकारी अनुसार 5 जून से कथित नाबालिग लापता है। परिजनों ने अपहरण का अंदेशा जताया है। माजरा थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई है।
 

मंगलवार देर रात को माहौल तनावपूर्ण हो गया था, जब काफी संख्या में लोग विशेष समुदाय के युवक के गांव पहुंच गए थे। एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने कहा कि लड़की के लापता होने से परिजन समेत स्थानीय लोग आक्रोशित हैं। दोपहर को माजरा बाईपास पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया गया। इसके बाद एनएच पर यातायात बहाल करवा दिया गया।

विज्ञापन

एसपी एनएस नेगी ने कहा कि जांच टीम कार्रवाई करने में जुटी है। तीन टीमें गठित कर दी गई हैं। ग्रामीणों का सहयोग जरूरी है, कानून के दायरे में रहें। शुक्रवार को गांव में पथराव के दौरान घायलों का मेडिकल करवाया जाएगा। 

माजरा थाना के बाहर आज देंगे धरना : बिंदल 
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि लोगों में भारी आक्रोश है। गांव में छत पर से पथराव होने पर पांच महिलाओं समेत कई लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस टीम पथराव करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करे। माजरा थाना के बाहर शनिवार सुबह दस बजे से शांतिपूर्वक तरीके से धरना देंगे। 

कानून हाथ में लेने की जरूरत नहीं : सुखराम 
पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि माजरा दोसड़का में एकत्रित होने की बात हुई थी। फिर गांव आनेे की ग्रामीणों को क्या जल्दी थी। क्या हम लोगों पर विश्वास नहीं है। शनिवार को माजरा थाना के बाहर धरने के लिए ग्रामीण पहुंचे। कानून को अपने हाथ लेने की जरूरत नहीं है। प्रशासन की भी बात सुनी जाए। हम सब परिजनों के साथ हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed