फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Huge tourist in shimla

वीकेंड पर हिल्सक्वीन फिर हुई सैलानियों से गुलजार

Sat, 27 Nov 2021 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Huge tourist in shimla
वीकेंड पर हिल्सक्वीन सैलानियों से गुलजार
विज्ञापन

कुफरी, नारकंडा, मशोबरा और नालदेहरा में भी सैलानियों की रौनक
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। वीकेंड पर हिल्सक्वीन शिमला फिर सैलानियों से गुलजार हो गई है। शनिवार को शहर के होटलों में 70 से 80 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही। शिमला के अलावा साथ लगते पर्यटन स्थलों कुफरी, नारकंडा, मशोबरा और नालदेहरा में भी शनिवार को सैलानियों की खूब रौनक रही।
सैलानियों की आमद में भारी इजाफे के बाद पर्यटन कारोबारी खासे उत्साहित हैं। आने वाले हफ्तों में भी वीकेंड पर भारी संख्या में सैलानियों के शिमला पहुंचने की उम्मीद है। वीकेंड पर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली से भारी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचे हैं। गुजरात से भी शिमला में सैलानियों की आमद जारी है। शनिवार को दोपहर 3:30 बजे सर्कुलर रोड पर लिफ्ट के पास स्थित बहुमंजिला पार्किंग पैक हो गई। सर्कुलर रोड से माल रोड को जोड़ने वाली पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट के बाहर भी शनिवार को दोपहर के समय सैलानियों की भीड़ रही। सैलानियों की भारी आमद के कारण शनिवार को दोपहर बाद सर्कुलर रोड पर बार-बार वाहनों की कतारें लगती रही, हालांकि ट्रैफिक पुलिस की मुस्तैदी के चलते अधिक परेशानी नहीं झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होर्ल्डस एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार गोपाल अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को शहर के होटलों में करीब 70 फीसदी तक आक्यूपेंसी रही। आने वाले हफ्तों में सैलानियों की आमद बढ़ने की उम्मीद है। दिसंबर में क्रिसमस और न्यू ईयर सैलिब्रेशन के लिए बड़ी संख्या में सैलानी शिमला का रुख करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed